logo-image

IPL 2021:  Delhi Capitals का पूरा शेड्यूल, जानिए कब और कहां होंगे मैच 

आईपीएल 2021 का शेड्यूल आ गया है. आईपीएल 14 का पहला मैच नौ अप्रैल को खेला जाएगा. इस दिन चेन्‍नई में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीमें आमने सामने होंगी. हालांकि आईपीएल 2020 में दिल्‍ली कैपिटल्‍स और मुंबई इंडियंस की टीम फाइनल में पहुंची.

Updated on: 08 Mar 2021, 02:48 PM

नई दिल्‍ली :

IPL 2021 Delhi Capitals Full Schedule :  आईपीएल 2021 का शेड्यूल आ गया है. आईपीएल 14 का पहला मैच नौ अप्रैल को खेला जाएगा. इस दिन चेन्‍नई में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीमें आमने सामने होंगी. हालांकि आईपीएल 2020 में दिल्‍ली कैपिटल्‍स और मुंबई इंडियंस की टीम फाइनल में पहुंची थी, उसके बाद फाइनल में पहली बार ट्रॉफी जीतने से एक कदम दूर दिल्‍ली कैपिटल्‍स को मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. माना जा रहा था कि पिछले साल की उपविजेता होने के नाते पहला मैच दिल्‍ली कैपिटल्‍स और मूंबई इंडियंस के बीच हो सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

यह भी पढ़ें : IPL 2021:  Royal Challengers Bangalore कब और कहां खेलेगी अपने मैच, जानिए पूरा शेड्यूल 

आईपीएल 2021 के ऑक्‍शन में इस बार दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने कुछ और खिलाड़ियों को अपने पाले में कर लिया और टीम को मजबूती देने की कोशिश की है. टीम में इस बार राजस्‍थान रॉयल्‍स के कप्‍तान रहे स्‍टीव स्‍मिथ भी आ गए हैं. ऐसे में टीम का मध्‍यक्रम और भी मजबूत होगा. वहीं टीम अपने ज्‍यादातर उन्‍हीं खिलाड़ियों के साथ ही रहेगी, जो आईपीएल 2020 में खेले थे. टीम उम्‍मीद करेगी कि इस बार टीम पिछले साल से भी अच्‍छा प्रदर्शन करे और फाइनल में पहुंचने के साथ ही आईपीएल की ट्रॉफी भी अपने नाम करे. टीम का इस आईपीएल में सफर 10 अप्रैल से शुरू होगा, जब टीम का मुकाबला एमएस धोनी की कप्‍तानी वाली चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स से होगा. 

यह भी पढ़ें : IPL 2021: Kolkata Knight Riders के मैच कब और कहां होंगे, जानिए पूरा शेड्यूल

10 अप्रैल, शनिवार शाम 7.30 बजे मुंबई : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
15 अप्रैल, गुरुवार शाम 7.30 बजे मुंबई : राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
18 अप्रैल, रविवार शाम 7.30 बजे मुंबई : दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स
20 अप्रैल, मंगलवार शाम 7.30 बजे चेन्नई : दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
25 अप्रैल, रविवार शाम 7.30 बजे चेन्नई : सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स
27 अप्रैल, मंगलवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
29 अप्रैल, गुरुवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
2 मई, रविवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
8 मई, शनिवार 3.30 बजे अहमदाबाद : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
11 मई, मंगलवार शाम 7.30 बजे कोलकाता : दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
14 मई, शुक्रवार शाम 7.30 बजे कोलकाता : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स
17 मई, सोमवार को दोपहर 3.30 बजे कोलकाता : दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
21 मई, शुक्रवार शाम 7.30 बजे कोलकाता : दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
23 मई, रविवार दोपहर 3.30 बजे कोलकाता : मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स

दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने आईपीएल 2021 ऑक्‍शन में इन खिलाड़ियों को खरीदा 
टॉम करन : 5.25 करोड़
स्टीव स्मिथ : 2.20 करोड़ 
सैम बिलिंग्स : 2 करोड़
उमेश यादव : 1 करोड़
रिपल पटेल : 20 लाख
विष्णु विनोद : 20 लाख
लुकमान  मेरिवाला : 20 लाख
एम सिद्धार्थ : 20 लाख 

आईपीएल 2021 ऑक्‍शन के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स की पूरी टीम : श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, ललित यादव, हर्षल पटेल, आवेश खान, प्रवीण दुबे, कगिसो रबाडा, एनरिच नोखिया, मार्कस स्टोइनिस, शिमरॉन हेटमायर, क्रिस वॉक्स, डेनियर सैम्स.