logo-image

IPL 2021 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की नई जर्सी हुई लॉन्च

आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने लीग के 2021 संस्करण के लिए शुक्रवार को अपनी नई जर्सी लॉन्च की.

Updated on: 19 Mar 2021, 04:44 PM

highlights

  1. दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन के लिए लॉन्च की नई जर्सी
  2. पिछली बार दिल्ली कैपिटल्स फाइनल तक पहुंची थी
  3. दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक आईपीएल का खिताब नहीं जीता है.

 

 

नई दिल्ली :

IPL 2021 Delhi Capitals New Jersey Launch: आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने लीग के 2021 संस्करण के लिए शुक्रवार को अपनी नई जर्सी लॉन्च की. दिल्ली की टीम ने फ्रेंचाइजी दफ्तर में जर्सी का अनावरण किया जिसके लिए उन्होंने प्रशंसकों को भी न्यौता दिया. टीम की नई जर्सी में मुख्य रूप से गहरे नीले और लाल रंगों का इस्तेमाल हुआ है. जर्सी में बाघ की धारियों के अलावा, इसमें दोनों तरफ बाघ के लाल पंजे भी दिखाए गए हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने इस बार ऑक्शन में स्टीव स्मिथ को अपनी टीम में खरीदा है.

 

ये भी पढ़ें: IPL 2021 से पहले चेन्नई, मुंबई, दिल्ली, राजस्थान के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी

दिल्ली के सह-मालिक किरण कुमार ग्रांधी ने कहा दिल्ली के प्रशंसक टीम के उतार-चढ़ाव के समय टीम के साथ रहे इसलिए हमारा फर्ज बनता है कि हम उन्हें विशेष महसूस कराएं. प्रशंसकों को अलग अनुभव कराने के लिए हम चुनिंदा प्रशंसकों के लिए नई जर्सी में फोटोशूट कराया जैसा कि हम खिलाड़ियों के लिए करते हैं. हमें खुशी है कि हमने प्रशंसकों के एक यादगार अनुभव दिया.

ये भी पढ़ें: IPL 2021: MS Dhoni को कर दिया 22 साल के गेंदबाज ने क्लीन बोल्ड, देखिए वीडियो

दिल्ली कैपिटल्स के निदेशक और अंतरिम सीईओ विनोद बिष्ट ने कहा नई जर्सी ट्रेंडी दिख रही है और हमारी टीम से मेल खा रही है. युवा टीम चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार है. आईपीएल 2021 सत्र का आयोजन नौ अप्रैल से होगा और दिल्ली की टीम का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से 10 अप्रैल को होगा.

ये भी पढ़ें: RSWS: प्रज्ञान ओझा ने शेयर की लैजेंड्स के साथ फोटो, लिखा भावुक संदेश

साल 2008 से आईपीएल में पहले दिल्ली डेयरडेविल्स उसके बाद उसका नाम बदला गया और फिर दिल्ली कैपिटल्स रखा. अभी तक आईपीएल का खिताब दिल्ली कैपिटल्स ने नहीं जीता है. पिछले साल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स फाइनल तक पहुंची थी और उसे खिताब मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने हरा दिया था. इस बार भी दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर करने वाले हैं और उम्मीद है कि इस बार नई जर्सी के साथ टीम खिताब को जीत लें.

 

(IANS के साथ)