logo-image

IPL 2021: पहले मैच में धोनी से भिड़ेंगे श्रेयस अय्यर, Delhi Capitals का पूरा शेड्यूल

दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछला साल अच्छा गया था लेकिन खिताब जीतने से एक कदम दूर थी.

Updated on: 09 Mar 2021, 03:19 PM

नई दिल्ली :

दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछला साल अच्छा गया था लेकिन खिताब जीतने से एक कदम दूर थी. खिताबी मुकाबले में उन्हें रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस ने उन्हें हरा दिया. पिछली बार की तरह इस बार भी आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कमांड श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी. आईपीएल 2021 का आगाज 9 अप्रैल से होने वाला है लेकिन दिल्ली अपना पहला मैच 10 अप्रैल को चेन्नई के खिलाफ खेलने वाली है. दिल्ली कैपिटल्स के पहले तीन मैच मुंबई में होने वाले हैं. दिल्ली के अच्छी बात ये है कि उनके बल्लेबाज शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया जबकि अक्षर पटेल, पंत और अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया. चलिए आपको बताते हैं कि दिल्ली के मैच कब कब और कहां कहां होने वाले हैं.

  1. 10 अप्रैल, शनिवार शाम 7.30 बजे मुंबई : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  2. 15 अप्रैल, गुरुवार शाम 7.30 बजे मुंबई : राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  3. 18 अप्रैल, रविवार शाम 7.30 बजे मुंबई : दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स
  4. 20 अप्रैल, मंगलवार शाम 7.30 बजे चेन्नई : दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
  5. 25 अप्रैल, रविवार शाम 7.30 बजे चेन्नई : सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  6. 27 अप्रैल, मंगलवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
  7. 29 अप्रैल, गुरुवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
  8. 2 मई, रविवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  9. 8 मई, शनिवार 3.30 बजे अहमदाबाद : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  10. 11 मई, मंगलवार शाम 7.30 बजे कोलकाता : दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
  11. 14 मई, शुक्रवार शाम 7.30 बजे कोलकाता : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  12. 17 मई, सोमवार को दोपहर 3.30 बजे कोलकाता : दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
  13. 21 मई, शुक्रवार शाम 7.30 बजे कोलकाता : दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
  14. 23 मई, रविवार दोपहर 3.30 बजे कोलकाता : मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स

DC की पूरी टीम : शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, ईशांत शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, ललित यादव,  अवेश खान, प्रवीण दुबे, कैगिसो रबाडा, एनरिक नाटर्ज, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, क्रिस वोक्स, टॉम कुरैन, स्‍टीव स्‍मिथ, सैम विलिंग्‍स, उमेश यादव, रिपल पटेल, विष्‍णु विनोद, लुकमान हुसैन मेरीवाला, एम सिद्धार्थ