logo-image

मुंबई इंडियंस ने IPL-13 के लिए जारी किया अपना थीम कैम्पेन

आईपीएल इतिहास में चार बार खिताब को जीतने वाली मुंबई इंडियंस का सामना 19 सितंबर को तीन बार की इंडियन प्रीमियर लीग चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स से होने वाला है.

Updated on: 13 Sep 2020, 12:54 PM

नई दिल्ली:

आईपीएल (IPL) इतिहास में चार बार खिताब को जीतने वाली मुंबई इंडियंस (MI) का सामना 19 सितंबर को तीन बार की इंडियन प्रीमियर लीग चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से होने वाला है. टूर्नामेंट से शुरु होने से पहले मुंबई इंडियंस ने अपना थीमं कैंपलेन लॉन्च कर दिया है. मौजूदा विजेता प्रशंसकों को सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए जश्न में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रही है. फ्रेंचाइजी ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें प्रशंसक अपने घरों और कॉलोनियों में सोशल डिस्टेसिंग का पालन कर जश्न मानते दिखाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Mumbai Indians की टीम से जुड़ा ये बड़ा खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने एक बयान में कहा है कि ये हमारे परिवार की भावना को बताता है जो किसी भी स्थिति में सिमटती नहीं है. आईपीएल-2020 का आयोजन इस बार कोविड-19 के कारण संयुक्त अरब अमीरात में किया जा रहा है. सीजन के पहले मैच में मुंबई का सामना चेन्नई सपुर किंग्स से होगा. मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने टूर्नामेंट ने नाम वापस ले लिया है जबकि ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड अब टीम से जुड़ चुके हैं. मुंबई इंडियंस का हालांकि यूएई में रिकॉर्ड काफी खराब हैं क्योंकि साल 2014 में जब आईपीएल के यूएई में हुआ था तब उन्हें वहां खेले पांचों मैच में हार का सामना करना पड़ा था. रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में खिताब को जीता है.


19 सितंबर, मुबंई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स, अबु धाबी
23 सितंबर, मुबंई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, अबु धबी
28 सितंबर, मुबंई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दुबई
1 अक्टूबर, मुबंई इंडियंस बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, अबु धाबी
4 अक्टूबर, मुबंई इंडियंस बनाम हैदराबाद सनराइजर्स, शारजाह
6 अक्टूबर, मुबंई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, अबु धाबी
11 अक्टूबर, मुबंई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, अबु धाबी
16 अक्टूबर, मुबंई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, अबु धाबी
18 अक्टूबर, मुबंई इंडियंस बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, दुबई
23 अक्टूबर, मुबंई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स, शारजाह
25 अक्टूबर, मुबंई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, अबु धाबी
28 अक्टूबर, मुबंई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दुबई
31 अक्टूबर, मुबंई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दुबई
3 नवंबर, मुबंई इंडियंस बनाम हैदराबाद सनराइजर्स, शारजाह

ये है मुंबई इंडियंस की पूरी टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), दिग्विजय देशमुख, क्विंटन डिकॉक, आदित्य तारे, सौरभ तिवारी, जसप्रीत बुमराह, धवल कुलकर्णी, नाथन कूल्टर नाइल, ट्रेंट बोल्ट, जयंत यादव, सूर्यकुमार यादव, कुणाल पांड्या, कीरन पोलार्ड, राहुल चाहर, क्रिस लिन, हार्दिक पांड्या, शेरफने रदरफोर्ड, अनमोलप्रीत सिंह, मोहसिन खान, मिशेल मैक्लिनेगन, प्रिंस बलवंत राय सिंह, अनुकूल रॉय, इशान किशन।