/newsnation/media/post_attachments/images/2020/02/22/mumbai-indian-59.jpg)
मुंबई इंडियंस Mumbai Indians( Photo Credit : फाइल फोटो)
0
By clicking the button, I accept the Terms of Use of the service and its Privacy Policy, as well as consent to the processing of personal data.
Don’t have an account? Signup
अब तक की विजेता मुंबई इंडियंस का मुकाबला उप विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स (Mumbai Indians vs Chennai Super Kings) से होगा. यानी पिछली बार आखिरी मैच खेलने वाली टीमों के बीच ही इस बार पहला मैच खेला जाएगा.
मुंबई इंडियंस Mumbai Indians( Photo Credit : फाइल फोटो)
आईपीएल 2020 (IPL 2020) का ऐलान कर दिया गया है. इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2020) का पहला मैच 29 मार्च (IPL first match) को खेला जाएगा. पहले ही दिन अब तक की विजेता मुंबई इंडियंस का मुकाबला उप विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स (Mumbai Indians vs Chennai Super Kings) से होगा. यानी पिछली बार आखिरी मैच खेलने वाली टीमों के बीच ही इस बार पहला मैच खेला जाएगा. इस बार पहला मैच मुंबई के ही वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की अकेली ऐसी टीम है, जिसने अब तक चार बार इस खिताब पर कब्जा किया है. और मजे की बात यह भी है कि हर बार रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ही टीम के कप्तान हुआ करते थे. वहीं दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपरकिंग्स है, जिसमें तीन बार खिताब पर कब्जा किया है. यानी आईपीएल के पहले ही मैच से पूरा रोमांच शुरू हो जाएगा.
यह भी पढ़ें ः IPL 2020 Chennai superkings schedule : धोनी की टीम का पूरा शेड्यूल यहां जानें
इस बार भी आईपीएल की कप्तानी रोहित शर्मा ही करते हुए नजर आएंगे. इस बार टीम में भी बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं. किसी भी बड़े और नामी खिलाड़ी को टीम से बाहर नहीं किया गया है. हालांकि टीम ने और मजबूती के लिए कुछ खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा जरूर है. जिसमें सबसे बड़ा नाम क्रिस लिन का है, जो पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते थे, लेकिन इस बार वे नीली जर्सी में मुंबई के लिए खेलेंगे.
यह भी पढ़ें ः IPL 2020 Kolkata Knight Riders schedule : यहां जानिए कोलकाता नाइट राइडर्स का पूरा शेड्यूल
मुंबई इंडियंस के मैच
29 मार्च : मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स : मुंबई : रात आठ बजे
1 अप्रैल : मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद : हैदराबाद : रात आठ बजे
5 अप्रैल : मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : मुंबई : शाम चार बजे
8 अप्रैल : मुंबई इंडियंस बनाम किंग्स इलेवन पंजाब : मोहाली : रात आठ बजे
12 अप्रैल : मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स : कोलकाता : रात आठ बजे
15 अप्रैल : मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स : मुंबई : रात आठ बजे
20 अप्रैल : मुंबई इंडियंस बनाम किंग्स इलेवन पंजाब : मुंबई : रात आठ बजे
24 अप्रैल: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स : चेन्नई : रात आठ बजे
28 अप्रैल : मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स : मुंबई : रात आठ बजे
1 मई : मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स : मुंबई : : रात आठ बजे
6 मई : मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स : दिल्ली : रात आठ बजे
9 मई : मुंबई इंडियंस बनामसनराइजर्स हैदराबाद : मुंबई : रात आठ बजे
11 मई : मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स : जयपुर : रात आठ बजे
17 मई : मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : बैंगलुरु : रात आठ बजे
यह भी पढ़ें ः IPL 2020 Kings XI Punjab schedule : यहां जानिए किंग्स इलेवन पंजाब का पूरा शेड्यूल
मुंबई इंडियंस की टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पांड्या, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, राहुल चाहर, अनमोलप्रीत सिंह, जयंत यादव, आदित्य तारे, अनुकूल रॉय, धवल कुलकर्णी, क्विंटन डिकॉक, कीरोन पोलार्ड, लसिथ मलिंगा, मिशेल मैकक्लाघेन, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, नाथन कूल्टर नाइल, मोसिन खान, दिग्विजय देशमुख
Source : Pankaj Mishra