IPL 2018 CSK vs MI: मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को दी 8 विकेट से मात, हासिल की दूसरी जीत

आईपीएल के 11वें संस्करण में महाराष्ट्र क्रिकेट एशोसियसन स्टेडियम, पुणे में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया।

author-image
desh deepak
एडिट
New Update
IPL 2018 CSK vs MI: मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को दी 8 विकेट से मात, हासिल की दूसरी जीत

रोहित शर्मा (ट्वीटर फोटो)

आईपीएल के 11वें संस्करण में महाराष्ट्र क्रिकेट एशोसियसन स्टेडियम, पुणे में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया। मंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था।

Advertisment

सुरेश रैना (नाबाद 75) के शानदार अर्धशतक और अंबाती रायुडू (46) की उपायोगी पारियों के बावजूद मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 20 ओवरों में पांच विकेट पर 169 रनों पर ही रोक दिया। एक समय लग रहा था कि चेन्नई आराम से 180 से 190 का स्कोर छू लेगी लेकिन अंतिम चार ओवरों में उसने सिर्फ 38 रन बटोरे और तीन विकेट गंवा दिए जिससे वह 200 के करीब नहीं पहुंच सकी।

रैना ने 47 गेंदों पर छह चौके और चार छक्के लगाए और नाबाद रहे। रैना का सत्र का यह दूसरा अर्धशतक है।

मुंबई ने यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) मैदान पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई ने अपना पहला विकेट 26 के कुल स्कोर पर शेन वाटसन (12) के रूप में खो दिया। वाटसन को क्रूणाल पांड्या ने मयंक मरक डे के हाथों कैच कराया।

और पढ़ेंः BCCI ने शिखर धवन और स्मृति मंधाना का नाम अर्जुन अवार्ड के लिए भेजा

वाटसन के आउट हाने के बाद रैना और रायुडू ने दूसरे विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की। क्रूणाल ने रायुडू को अर्धशतक से महरूम रखा और 74 के कुल स्कोर पर बैन कटिंग के हाथों कैच करा पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने 35 गेंदों की पारी में दो चौके और चार छक्के लगाए।

इसके बाद रैना ने महेंद्र सिंह धौनी (26) के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी निभाई। धौनी 17.1वें ओवर में 143 के कुल स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने 21 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्का लगाया। धौनी मैक्लेघन का शिकार बने। इसके एक गेंद बाद ही मैक्लेनेघन ने ड्वायन ब्रावो (0) को भी मरक डे के हाथों कैच आउट करा दिया।

सैम बिलिंग्स ने तीन रन बनाए। उनके रूप में चेन्नई ने अपना पांचवां विकेट खोया।

मुंबई के लिए मैक्लेघन ने 26 रन देकर दो विकेट, क्रूणाल ने 32 रन देकर दो सफलताएं हासिल की। हार्दिक पांड्या के हिस्से एक विकेट आया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम की तरफ से सूर्य कुमार यादव और एविन लुईस क्रीज पर आए। 10वें ओवर में हरभजन ने सूर्यकुमार यादव को पवेलियन भेजा। सूर्यकुमार यादव 34 गेंदों में एक छक्का और 5 चौके की मदद से 44 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

सूर्यकुमार यादव के बाद रोहित शर्मा क्रीज पर आए। 17वें ओवर में मुंबई को दूसरा झटका लगा। एविन लुईस 43 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हो गए। लुईस के बाद हार्दिक पांड्या क्रीज पर आए।

मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेली और 33 गेंदों में छह चौके तथा दो छक्कों की मदद से नाबाद 56 रन बनाए। इविन लुइस ने 43 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 47 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 44 रनों का योगदान दिया।

और पढ़ेंः IPL 2018: शिवम मावी और आवेश खान ने किया आचार संहिता का उल्लंघन, पड़ी फटकार

Source : News Nation Bureau

mumbai win by 8 wicket News in Hindi mumbai indians win Pune IPL 2018 mumbai-indians chennai-super-kings. Ipl 11
      
Advertisment