IPL 2018 MI Vs KKR: मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 13 रनों से हराया

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

author-image
desh deepak
एडिट
New Update
IPL 2018 MI Vs KKR: मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 13 रनों से हराया

IPL 2018 MI vs KK

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडिय़ंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 13 रनों से हरा दिया।

Advertisment

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 182 रनों का लक्ष्य दिया था।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव और इविन लुईस ने ओपनिंग की।

कोलकाता को 10वें ओवर में पहली सफलता मिली। आंद्रे रसल ने इविन लुईस को 43 रन पर आउट कर दिया। लुईस का क्रिस लिन ने कैच लिया। लुईस 28 गेंदों में 2 छक्के और 5 चौके की मदद से 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

लुईस के बाद कप्तान रोहित शर्मा क्रीज पर आए। रोहित शर्मा कोलकाता के गेंदबाजों के आगे ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए। सुनील नारायण की गेंद पर रिंकू सिंह ने रोहित का कैच लिया। रोहित 11 गेंदों में 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे गए।

रोहित शर्मा के बाद हार्दिक पांड्या क्रीज पर आए। 15वें ओवर में आंद्रे रसल ने सूर्यकुमार यादव को 59 रन पर पवेलियन भेजा दिया। सूर्यकुमार ने 39 गेंदों में 2 छक्के और 7 चौके लगाए। सूर्यकुमार ने इस सीजन का अपना चौथा अर्धशतक पूरा किया।

सूर्यकुमार यादव के बाद क्रुणाल पांड्या क्रीज पर आए। सुनील नारायण ने क्रुणाल पंड्या को 11 रन पर कैच कराकर पवेलियन भेजा। क्रुणाल के बाद जीन पॉल ड्मिनी क्रीज पर आए।

कोलकाता के लिए नरेन ने 35 रन पर दो विकेट और रसेल ने दो ओवर में 12 रन पर दो विकेट हासिल किए। आईपीएल में अपना पदार्पण कर रहे प्रसिद्व कृषणप्पा ने चार ओवर में बिना कोई विकेट लिए 39 रन दिए। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की तरफ से क्रिस लिन और शुभमन गिल ने ओपनिंग की। तीसरे ओवर में मैक्लेघन ने क्रिस लिन को पवेलियन भेज दिया। लिन ने 13 गेंदों में 17 रन बनाए।

लिन के बाद रोबिन उथप्पा क्रीज पर आए। चौथे ओवर में हार्दिक पांड्या ने शुभमन गिल को आउट किया। शुभमन गिल 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। गिल का क्रुणाल पंड्या ने कैच लिया। गिल के बाद नीतिश राणा क्रीज पर आए।

13वें ओवर में मार्कंडे ने रोबिन उथप्पा को पवेलियन भेज दिया। उथप्पा का बेन कटिंग ने कैच लिया। उथप्पा 35 गेंदों में 3 छक्के और 6 चौके की मदद से 54 रन बनाए। उथप्पा के बाद दिनेश कार्तक क्रीज पर आए।

हार्दिक पांड्या ने 13वें ओवर में नीतिश राणा को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। राणा का जसप्रीत बुमराह ने कैच लिया। राणा ने 27 गेंदों में 1 छक्का और 3 चौके जड़े। राणा के बाद आंद्रे रसल क्रीज पर आए।

17वें ओवर की चौथी गेंद पर जसप्रीद बुमराह ने आंद्रे रसल का विकट लिया। रसल का क्रुणाल पांड्या ने कैच लिया। रसल 10 गेंदों में 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रसल के बाद सुनील नारायण क्रीज पर आए। दिनेश कार्तिक 36 रन पर नाबाद रहे।

LIVE अपडेट्सः

मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 13 रनों से हराया

# 19 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 159/5

# 18 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 145/5

# 17 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 139/5

# कोलकाता को लगा पांचवा झटका, आंद्रे रसल 9 रन पर आउट

# 16 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 128/4

# 15 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 122/4

# 14 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 118/4

# कोलकाता को लगा चौथा झटका, नीतिश राणा 31 रन पर आउट

# 13 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 113/3

कोलकाता को लगा तीसरा झटका, रोबिन उथप्पा 54 रन पर आउट

# 12 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 111/2

11 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 95/2 

# 10 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 91/2

# 9 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 84/2

# 8 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 77/2

# 7 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 60/2

# 6 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 47/2

# 5 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 44/2

कोलकाता को लगा दूसरा झटका, शुभमन गिल 7 रन पर आउट

# कोलकाता की पारी शुरू

मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दिया 182 रनों का लक्ष्य

# 19 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 170/4

# 18 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 158/4

# 17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 151/4

# मुंबई को लगा चौथा झटका, क्रुणान पंड्या 14 रन पर आउट

# 16 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 143/3

# 15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 132/3

# मुंबई को लगा तीसरा झटका, सूर्यकुमार यादव 59 रन पर आउट

# 14 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 126/2

# 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 122/2

# 12 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 109/2

# मुंबई को लगा दूसरा झटका, रोहित शर्मा 11 रन पर आउट

# 11 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 103/1

# 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 95/1

मुंबई को लगा पहला झटका, इविन लुईस 43 रन पर आउट

# 9 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 89 रन

# 8 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 82 रन

# 7 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 66 रन

# 6 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 56 रन

# 5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 42 रन

# 4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 32 रन

# 3 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 23 रन

# 2 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 8 रन

# 1 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 1 रन

# सूर्यकुमार यादव और इविन लुईस क्रीज पर आए।

# मुंबई इंडियंस की पारी शुरू

# कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का लिया फैसला

टीमें:

कोलकाता नाइट राइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान-विकेटकीपर), क्रिस लिन, सुनील नरेन, रोबिन उथप्पा, नितीश राणा, शुभमन गिल, आंद्रे रसेल, प्रसिद्ध कृष्णा, पीयूष चावला, मिशेल जॉनसन और कुलदीप यादव।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, इविन लुइस, इशान किशन (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, हार्दिक पांड्या, बेन कटिंग, मिशेल मेक्लेघन, मयंक मारकंडे और जसप्रीत बुमराह। 

यह भी पढ़ें: IPL 2018 SRH Vs DD: रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 7 विकेट से हराया

Source : News Nation Bureau

mumbai-indians kolkata-knight-riders mumbai mi vs kkr wankhede stadium IPL 2018
      
Advertisment