IPL 2018 KXIP Vs MI: मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को दी 6 विकेट से मात

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में होल्कर स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

author-image
desh deepak
एडिट
New Update
IPL 2018 KXIP Vs MI: मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को दी 6 विकेट से मात

मुंबई ने पंजाब को दी 6 विकेट से मात

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में होल्कर स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को 6 विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।

Advertisment

किंग्स इलेवन पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को 175 रनों का लक्ष्य दिया। मुंबई इंडियंस ने 19 ओवर में 4 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया।

किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से क्रिस गेल और लोकेश राहुल ने ओपनिंग की। 7वें ओवर में मुंबई को पहली सफलता मिली। मार्कंडेय ने लोकेश राहुल को पवेलियन भेजा। राहुल ने 20 गेंदों में 2 छक्के और 1 चौका लगाकर 24 रन बनाए।

राहुल के बाद युवराज सिंह क्रीज पर आए। 12वे ओवर की चौथी गेंद पर बेन कटिंग को सबसे महत्वपूर्ण विकेट मिला। बेन कटिंग ने क्रिस गेल को पवेलियन भेजा। गेल ने 39 गेंदों में 2 छक्के और 6 चौके लगाकर 50 रन बनाए। 

उम्मीद के मुताबिक पंजाब को अच्छी शुरुआत मिली। गेल और लोकेश राहुल की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 6.4 ओवरों में 54 रन जोड़े। हालांकि इस सलामी जोड़ी ने स्वभाव के विपरीत थोड़ी धीमी गति से रन जोड़े।

गेल के बाद करूण नायर क्रीज पर आए। 13वें ओवर में युवराज सिंह 14 गेंदों में 14 रन बनाकर रन आउट हो गए। युवराज के बाद अक्षर पटेल क्रीज पर आए।अक्षर पटेल 13 रनों के निजी स्कोर पर बुमराह का शिकार बने। मयंक अग्रवाल का बल्ला सिर्फ 11 रन ही पंजाब के खाते में डाल सका।

अंत में मार्कस स्टोइनिस ने 15 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 29 रनों की पारी खेलकर टीम को 174 के कुल स्कोर तक पहुंचाया। 

करुण नायर 12 गेंदों में 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पंजाब ने 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 175 रनों का लक्ष्य दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की तरफ से एविन लुईस और सूर्यकुमार यादव ने ओपनिंग की। 6वें ओवर में पंजाब को पहली सफलता मिली। मुजीब उर रहमान की गेंद पर लुईस 13 गेंदों में 10 रन बनाकर कैच आउट हो गए।

लुईस के बाद ईशान किशन क्रीज पर आए। सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंदों में 57 रन बनाए जिसमे 3 छक्के और 6 चौके जड़े। सूर्यकुमार यादव के बाद हार्दिक पांड्या क्रीज पर आए। ईशान किशन 25 रन बनाकर बोल्ड हो गए। मुजीब उर रहमान ने ईशान किशन को बोल्ड किया। 

किशन के बाद कप्तान रोहित शर्मा क्रीज पर आए। रोहित शर्मा (24) और क्रुणाल पांड्या (31) रन पर नाबाद रहे।

LIVE अपडेट्सः

मुंबई ने पंजाब को दी 6 विकेट से मात

# 18 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 159/4

# 17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 139/4

# 16 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 125/4

# मुंबई को लगा चौथा झटका, हार्दिक पांड्या 23 रन पर आउट

# 15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 118/3

# 14 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 110/3

# 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 100/3

# मुंबई को लगा तीसरा झटका, ईशान किशन 25 रन पर आउट

# 12 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 87/2

#  मुंबई को लगा दूसरा झटका, सूर्यकुमार यादव 57 रन पर आउट

# 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 67/1

# 9 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 55/1

# 8 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 49/1

# 7 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 40/1

# 6 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 39/1

मुंबई को लगा पहला झटका, एविन लुईस 10 रन पर आउट

# 5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 37 रन

# 4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 32 रन

# 3 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 20 रन

# मुंबई की पारी शुरु, एविन लुईस और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए

पंजाब ने मुंबई को दिया 175 रनों का लक्ष्य

#  19 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 152/5

#  18 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 146/5

#  पंजाब को लगा पांचवा झटका, अक्षर पटेल 13 रन पर आउट

# 16 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 132/4

# पंजाब को लगा चौथा झटका, करुण नायर 23 रन पर आउट

# 15 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 123/3

# 14 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 113/3

# 13 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 99/3

# पंजाब को लगा तीसरा झटका, युवराज सिंह 14 रन पर आउट

# 12 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 89/2

# पंजाब को लगा दूसरा झटका, क्रिस गेल 50 रन पर आउट

# 11 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 86/1

# 10 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 78/1, क्रिस गेल-43, युवराज सिंह-3 रन पर

# 9 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 72/1

# 8 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 58/1

# 7 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 54/1

# युवराज सिंह आए क्रीज पर

# पंजाब को लगा पहला झटका, लोकेश राहुल 24 रन पर आउट

# 6 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 49 रन, क्रिस गेल-27 , राहुल-20 रन पर

# 5 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 37 रन, क्रिस गेल-16, राहुल 20 रन पर 

# 4 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 33 रन, क्रिस गेल-14, राहुल-18 रन पर

# 3 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 17 रन

# 2 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 16 रन

# 1 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 9 रन

# क्रिस गेल और लोकेश राहुल आए क्रीज पर

# मुंबई ने जीता टॉस, गेंदबाजी का लिया फैसला

टीमें:

किंग्स इलेवन पंजाब: रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), लोकेश राहुल (विकेटकीपर), क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, युवराज सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, एंड्रयू टाई, अंकित राजपूत, मुजीब उर रहमान।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, एविन लुईस, जीन-पॉल डुमिनी, हार्दिक पांड्या, क्रुनाल पांड्या, बेन कटिंग, मिशेल मैकक्लेनाघन, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमरा।

और पढ़ेंः मुंबई: IPL सट्टेबाजी में एक प्रोफेसर सहित 15 गिरफ्तार

Source : News Nation Bureau

kings-xi-punjab Indore IPL 2018 Holkar Cricket Stadium mumbai-indians KXIP vs MI
      
Advertisment