IPL 2018 CSK Vs MI: मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को दी 8 विकेट से मात
ईपीएल के 11वें संस्करण में महाराष्ट्र क्रिकेट एशोसियसन स्टेडियम, पुणे में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 170 रनों का लक्ष्य दिया है।
नई दिल्ली:
आईपीएल के 11वें संस्करण में महाराष्ट्र क्रिकेट एशोसियसन स्टेडियम, पुणे में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 170 रनों का लक्ष्य दिया है।
सुरेश रैना (नाबाद 75) के शानदार अर्धशतक और अंबाती रायुडू (46) की उपायोगी पारियों के बावजूद मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 20 ओवरों में पांच विकेट पर 169 रनों पर ही रोक दिया। एक समय लग रहा था कि चेन्नई आराम से 180 से 190 का स्कोर छू लेगी लेकिन अंतिम चार ओवरों में उसने सिर्फ 38 रन बटोरे और तीन विकेट गंवा दिए जिससे वह 200 के करीब नहीं पहुंच सकी।
रैना ने 47 गेंदों पर छह चौके और चार छक्के लगाए और नाबाद रहे। रैना का सत्र का यह दूसरा अर्धशतक है।
मुंबई ने यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) मैदान पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई ने अपना पहला विकेट 26 के कुल स्कोर पर शेन वाटसन (12) के रूप में खो दिया। वाटसन को क्रूणाल पांड्या ने मयंक मरक डे के हाथों कैच कराया।
वाटसन के आउट हाने के बाद रैना और रायुडू ने दूसरे विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की। क्रूणाल ने रायुडू को अर्धशतक से महरूम रखा और 74 के कुल स्कोर पर बैन कटिंग के हाथों कैच करा पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने 35 गेंदों की पारी में दो चौके और चार छक्के लगाए।
इसके बाद रैना ने महेंद्र सिंह धौनी (26) के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी निभाई। धौनी 17.1वें ओवर में 143 के कुल स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने 21 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्का लगाया। धौनी मैक्लेघन का शिकार बने। इसके एक गेंद बाद ही मैक्लेनेघन ने ड्वायन ब्रावो (0) को भी मरक डे के हाथों कैच आउट करा दिया।
सैम बिलिंग्स ने तीन रन बनाए। उनके रूप में चेन्नई ने अपना पांचवां विकेट खोया।
मुंबई के लिए मैक्लेघन ने 26 रन देकर दो विकेट, क्रूणाल ने 32 रन देकर दो सफलताएं हासिल की। हार्दिक पांड्या के हिस्से एक विकेट आया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम की तरफ से सूर्य कुमार यादव और एविन लुईस क्रीज पर आए। 10वें ओवर में हरभजन ने सूर्यकुमार यादव को पवेलियन भेजा। सूर्यकुमार यादव 34 गेंदों में एक छक्का और 5 चौके की मदद से 44 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
सूर्यकुमार यादव के बाद रोहित शर्मा क्रीज पर आए। 17वें ओवर में मुंबई को दूसरा झटका लगा। एविन लुईस 43 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हो गए। लुईस के बाद हार्दिक पांड्या क्रीज पर आए।
LIVE अपडेट्सः
# मुंबई ने 19.3 ओवर में चेन्नई को 8 विकेट से हराया
# 19 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 165/2
# 18 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 148/2
# 17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 133/2
# मुंबई इंडियंस को लगा दूसरा झटका, एविन लुईस 47 रन पर आउट
# 16 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 128/1
# 15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 123/1
# 14 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 114/1
# 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 101/1
# 12 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 93/1
# 11 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 87/1
# 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 71/1
# मुंबई इंडियंस को लगा पहला झटका, सूर्यकुमार यादव 44 रन पर आउट
# 9 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 65 रन
# 8 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 56 रन
# 7 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 54 रन
# 6 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 50 रन
# 5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 41 रन
# 4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 34 रन
# 3 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 25 रन
# मुंबई इंडियंस की पारी शुरु।
# चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को दिया 170 रनों का लक्ष्य
# 19 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 158/4
# 18 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 147/4
# चेन्नई को लगा चौथा झटका, ड्वेन ब्रावो 0 रन पर आउट
# चेन्नई को लगा तीसरा झटका, एमएस धोनी 26 रन पर आउट
# 17 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 143/2
# 16 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 131/2
# 15 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 117/2
# 14 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 106/2
# 13 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 100/2
# 12 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 99/2
# चेन्नई को लगा दूसरा झटका, अंबाती रायडू 46 रन पर आउट
# 11 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 97/1
# 10 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 91/1
# 9 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 77/1
# 8 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 63/1
# 7 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 60/1
# 6 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 51/1
# 5 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 39/1
# चेन्नई को लगा पहला झटका, शेन वॉट्सन 12 रन पर आउट
# 4 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 24 रन
# 3 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 18 रन
# 2 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 10 रन
# 1 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 8 रन
# शेन वाट्सन और अंबाती रायडू आए क्रीज पर
# मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, गेंदबाजी का लिया फैसला
टीमें:
चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), शेन वाटसन, अंबाती रायडू, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, सैम बिलिंग्स, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जड़ेजा, दीपक चहर, इमरान ताहिर और शार्दुल ठाकुर।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, एविन लुईस, इशान किशन (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, बेन कटिंग, हार्दिक पांड्या, मिशेल मेक्लेघन, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह और जीन-पॉल डुमिनी।
और पढ़ेंः IPL 2018 DD vs KKR: श्रेयस ने खोला गंभीर के न खेलने का राज, बताया किसका था फैसला
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kalki 2898 AD की रिलीज डेट आई सामने, 600 करोड़ के बजट में बनीं फिल्म इस दिन होगी रिलीज
-
Katrina Kaif-Vicky Kaushal Vacation: लंदन में वेकेशन मना रहे हैं विक्की-कैटरीना, क्वालिटी टाइम स्पेंड करते आए नजर
-
Randeep Hooda Honeymoon: शादी के 6 महीने बाद हनीमून मना रहे हैं रणदीप-लिन, शेयर कर रहे हैं रोमांटिक तस्वीरें
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट