IPL 12, DC vs MI: बदले नाम के साथ किस्मत बदलने उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स

हालांकि अपने घरेलू मैदान से लीग की शुरुआत करने जा रही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) जीत के साथ इस सीजन का आगाज करना चाहेगी.

हालांकि अपने घरेलू मैदान से लीग की शुरुआत करने जा रही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) जीत के साथ इस सीजन का आगाज करना चाहेगी.

author-image
vineet kumar1
एडिट
New Update
IPL 12, DC vs MI: बदले नाम के साथ किस्मत बदलने उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स

MI vs DC: जीत के साथ सीजन का आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस

तीन बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) पिछले सीजन के अपने निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल (IPL)) के 12वें संस्करण के अपने पहले मैच में रविवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का सामना करेगी. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) पिछले सीजन में प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी. हालांकि अपने घरेलू मैदान से लीग की शुरुआत करने जा रही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) जीत के साथ इस सीजन का आगाज करना चाहेगी. 

Advertisment

वानखेड़े का पिच बल्लेबाजों के अनुकूल माना जाता है और दोनों टीमों के पास कई अच्छे हिटर्स मौजूद हैं.

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पास कप्तान रोहित के अलावा हार्दिक पांड्या, क्विंटन डीकॉक, कीरोन पोलार्ड, इशान किशन और युवराज सिंह जैसे बल्लेबाज हैं, तो दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के पास भी श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ और शिखर धवन जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं.

और पढ़ें: IPL 12: मुंबई इंडियंस को लगा दूसरा झटका, चोटिल होकर बाहर हुआ यह खिलाड़ी

लीग के इतिहास में अब तक एक बार भी फाइनल तक नहीं पहुंच पाई दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की कमान युवा खिलाड़ी अय्यर के हाथों में है. इसके अलावा स्थानीय खिलाड़ी पृथ्वी अपने घरेलू मैदान से अच्छी तरह अवगत हैं, इसलिए टीम को उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. 

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को अपने हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मोरिस से भी काफी उम्मीदें होंगी. मध्य ओवरों में विकेट लेने की क्षमता मोरिस को मूल्यवान खिलाड़ी बनाती है. 

दूसरी तरफ मुंबई को मध्य क्रम में हार्दिक और युवराज से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. नीलामी के पहले राउंड में युवराज अनसोल्ड रहे थे और फिर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने उन्हें एक करोड़ रुपये में खरीदा था. 

गेंदबाजों की बात करें तो मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में जसप्रीत बुमराह, मयंक मारकंडे और जेसन बेहरेनडॉर्फ शामिल हैं. लेग स्पिनर मारकंडे ने पिछले सीजन में 14 मैचों में 15 विकेट चटकाए थे.

और पढ़ें: IPL 12: गौतम गंभीर से असहमत हैं CSK के कोच, विराट कोहली के लिए कही यह बात

नए नाम के साथ उतरने जा रही दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की गेंदबाजी में ट्रेंट बाउल्ट, ईशांत शर्मा और कगिसो रबादा शामिल हैं, जो तेज आक्रमण को मजबूती देंगे, जबकि अनुभवी अमित मिश्रा स्पिन विभाग संभालेंगे. 

टीम : 

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पांड्या, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, मयंक मारकंडे, राहुल चहर, अनुकृति रॉय, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, क्विंटन डीकॉक, एविन लुईस, कीरोन पोलार्ड, बेन कटिंग, मिशेल मैकक्लेनेघन, एडम मिल्ने, जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनमोलप्रीत सिंह, बरिंदर शरण, पंकज जायसवाल, रसिख सलाम, युवराज सिंह. 

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) : श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अमित मिश्रा, आवेश खान, हर्षल पटेल, राहुल तेवतिया, जयंत यादव, मनजोत कालरा, कॉलिन मुनरो, क्रिस मोरिस, कगिसो रबादा, संदीप लामिछाने, ट्रेंट बाउल्ट, शिखर धवन, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा, अंकुश बैंस, नाथू सिंह, कॉलिन इनग्राम, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, जलज सक्सेना, बंडारू अयप्पा. 

Source : IANS

Rishabh Pant jasprit bumrah Rohit Sharma ipl shikhar-dhawan indian premier league mumbai indians vs delhi capitals MI vs DC Indian Premier League 2019 ipl 2019 mi vs dc 2019 ipl 2019 timetable
      
Advertisment