VIDEO: बिजली से भी तेज है धोनी की स्टंपिंग स्पीड, पलक झपकते उड़ा दिए दिल्ली के 2 बल्लेबाज
हमेशा की तरह इस बार भी आज कई बल्लेबाज दुनिया के चमत्कारी विकेट कीपर महेंद्र सिंह धोनी के शिकार बने. महेंद्र सिंह धोनी ने आज के मैच में दिल्ली के 3 बल्लेबाजों को स्टंप आउट किया.
चेन्नई:
IPL 2019 का 50वां मुकाबला आज चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. जहां चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 80 रनों से हरा दिया. इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए. 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स मात्र 99 रन पर ढेर हो गई. इस जीत के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स अंका तालिका में दिल्ली को पछाड़कर पहले स्थान पर आ गई है. तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली अब एक स्थान खिसक कर दूसरे स्थान पर आ गई है.
ये भी पढ़ें- भगौड़े विजय माल्या के हाथ से जाएगी ये T-20 टीम, पहले ही गंवा चुका है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
हमेशा की तरह इस बार भी आज कई बल्लेबाज दुनिया के चमत्कारी विकेट कीपर महेंद्र सिंह धोनी के शिकार बने. महेंद्र सिंह धोनी ने आज के मैच में दिल्ली के 3 बल्लेबाजों को स्टंप आउट किया. धोनी के जाल में आज खुद दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर सहित क्रिस मॉरिस और आखिर में अमित मिश्रा भी फंस गए. खास बात ये है कि धोनी के शिकार बने श्रेयस अय्यर और क्रिस मॉरिस क्रीज के अंदर होने के बावजूद स्टंप आउट हो गए, क्योंकि उनका पैर महज कुछ सेंटीमीटर की ऊंचाई के साथ हवा में था. लेकिन बल्लेबाजों को शायद ये नहीं मालूम था कि उन्हें वापस पवेलियन भेजने के लिए धोनी के इतना गैप भी काफी है.
ये भी पढ़ें- IPL 2019: जबरदस्त धुनाई के बाद छलका उमेश यादव का दर्द, इशारों-इशारों में इस शख्स पर उतारा गुस्सा
महेंद्र सिंह धोनी ने आज एक बार फिर से यह साबित कर दिया कि इस दुनिया में उनके जैसा कोई भी विकेटकीपर हैं. देखा जाए तो धोनी द्वारा स्टंप आउट हुए श्रेयस अय्यर और क्रिस मॉरिस मुख्य रूप से माही की स्टंपिंग टाइमिंग का शिकार बने. क्योंकि जैसे ही इन दोनों बल्लेबाजों महज कुछ सेंटीमीटर के लिए और कुछ मिली सेकंड के लिए अपना पैर उठाया, उतने में मौका पाकर धोनी ने उनकी गिल्लियां बिखेर कर लाल बत्ती जला दीं.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी