IPL 12, DC vs MI: मुंबई इंडियंस ने लिया घर में मिली हार का बदला, 40 रनों से हारा दिल्ली कैपिटल्स

169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 128 रन ही बना पाई. दिल्ली कैपिटल्स के लिए शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए.

169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 128 रन ही बना पाई. दिल्ली कैपिटल्स के लिए शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए.

author-image
Sunil Chaurasia
एडिट
New Update
IPL 12, DC vs MI: मुंबई इंडियंस ने लिया घर में मिली हार का बदला, 40 रनों से हारा दिल्ली कैपिटल्स

image courtesy: IPL

IPL 2019 का 34वां मैच आज दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया, जहां मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 40 रनों से हरा दिया. मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स को मैच जीतने के लिए 169 रन बनाने थे, लेकिन टीम अपने लोकल ग्राउंड पर 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर केवल 128 रन ही बना सकी.

Advertisment

इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस पॉइन्ट्स टेबल में महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स के बाद दूसरे स्थान पर आ गई है. रोहित शर्मा की मुंबई ने 9 में से 6 मैच जीत लिए हैं और उनके खाते में 12 अंक हो गए हैं. तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स इस हार के बाद एक स्थान खिसक कर तीसरे स्थान पर आ गई है. 9वें मैच में दिल्ली की ये चौथी हार है और दिल्ली के पास अभी भी केवल 10 ही अंक हैं. 

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://cricket.newsnation.in/cricket/4213/dc-vs-mi-34th-match/Scorecard.html

Rohit Sharma ipl mumbai-indians shreyas-iyer delhi-capitals indian premier league DC vs MI DC vs MI Live Score ipl 2019 ipl 12 dc vs mi match dc vs mi live dc vs mi live updates
      
Advertisment