IPL 12 Final, MI vs CSK Live: मुंबई इंडियंस चौथी बार बना चैंपियन, 1 रन से हारा चेन्नई सुपरकिंग्स

आईपीएल के 12वें सीजन में चेन्नई और मुंबई 3 बार आमने-सामने हो चुकी हैं और तीनों ही मौकों पर रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस ने महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स को मात दी है.

author-image
Sunil Chaurasia
एडिट
New Update
IPL 12 Final, MI vs CSK Live: मुंबई इंडियंस चौथी बार बना चैंपियन, 1 रन से हारा चेन्नई सुपरकिंग्स

image courtesy: mumbai indians/ twitter

मुंबई इंडियंस चौथी बार चैंपियन बन गया है. IPL 2019 के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने साल के सबसे रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को 1 रन से हरा दिया. IPL 2019 का फाइनल मुकाबला आज हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा था. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए थे. 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 148 रन ही बना सकी.

Advertisment

इस सीजन में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स 4 बार आमने-सामने हुए और सभी मैचों में रोहित शर्मा की टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की टीम को धूल चटा दी. इस हार के साथ ही चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल के फाइनल मुकाबले में 5वीं बार हारी है.

IPL 12 के फाइनल मुकाबले की पल-पल की अपडेट्स के लिए जुड़े रहें www.newsstate.com के साथ

Source : Sunil Chaurasia

chennai-super-kings. ipl 2019 mi vs csk match MS Dhoni MI vs CSK Live mi vs csk Final mumbai-indians mi-vs-csk Rohit Sharma ipl MI vs CSK Live Score ipl 12 mi vs csk live updates ipl 12 final indian premier league hyderabad ipl 2019 final
      
Advertisment