IPL 2018: 'हिटमैन' रोहित ने बनाया आईपीएल का अपना तीसरा सर्वाधिक स्कोर

बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया आईपीएल का मैच मुंबई के नाम रहा। इस सीजन की पहली जीत मुंबई ने हासिल की।

बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया आईपीएल का मैच मुंबई के नाम रहा। इस सीजन की पहली जीत मुंबई ने हासिल की।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
IPL 2018: 'हिटमैन' रोहित ने बनाया आईपीएल का अपना तीसरा सर्वाधिक स्कोर

रोहित शर्मा (फाइल फोटो)

बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया आईपीएल का मैच मुंबई के नाम रहा। इस सीजन की पहली जीत मुंबई ने हासिल की। इस मैच के हीरो रहे मुबई के कप्तान रोहित शर्मा। रोहित का बल्ला बैंगलोर के खिलाफ जमकर बोला।

Advertisment

यह मैच मुंबई का चौथा मैच था। इससे पहले तीन मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। जिस तीन मैच में रोहित शर्मा का बल्ला खामोश रहा उस तीनों में ही मुंबई हार गई।

बैंगलोर के खिलाफ रोहित ने 52 गेंदों पर 94 रन की पारी खेली। इस पारी में कप्तान रोहित ने 10 चौके और 5 छक्के लगाए। इस मैच में रोहित ने अपना अर्धशतक सिर्फ 32 गेंद पर पूरा किया।

रोहित आईपीएल में अपने दूसरे शतक से चूक गए। इससे पहले उन्होंने 2012 में 109 रन की पारी खेली थी। 2015 में उन्होंने एक और शानदार 98 रन की पारी खेली थी।

आईपीएल 2018 में रोहित अब तक कुल 4 मैच खेल चुके हैं जिसमें उनके नाम पर कुल 46.00 की औसत से 138 रन है। उनका स्ट्राइक रेट 145.26 का है।

आईपीएल के इतिहास को देखें तो रोहित ने अब तक खेले 163 मैचों में 32.91 की औसत से 4345 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 131.30 का रहा है। इपीएल में उनके नाम पर एक शतक और 33 अर्धशतक है।

Source : News Nation Bureau

Rohit Sharma IPL 2018
      
Advertisment