IPL 2021: पहले ही मैच में रोहित शर्मा की निगाहें होंगी इस खास रिकॉर्ड पर, देखने को मिलेगा रोमांचक मुकाबला

मुंबई इंडियंस जीतती है तो वह तीसरे पायदान पर आ जाय़ेगी. इसके साथ ही रोहित शर्मा के पास एक और इतिहास रचने का मौका है.

मुंबई इंडियंस जीतती है तो वह तीसरे पायदान पर आ जाय़ेगी. इसके साथ ही रोहित शर्मा के पास एक और इतिहास रचने का मौका है.

author-image
Satyam Dubey
New Update
rohit

rohit ( Photo Credit : ians)

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल के दूसरे चरण का आगाज रविवार से हो रहा है. दोनो टीमें एक दूसरे से भिड़ने को बेताब हैं. 140 दिनों के लंबे ब्रेक के बाद लीग के दूसरे चरण का आगाज हो रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स रविवार को मुंबई इंडियंस को मात देती है तो वह अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स को पीछे कर पहले पायदान पर आ जायेगी. 
इस वक्त जब दूसरे चरण का आगाज हो रहा है, तब दिल्ली कैपिटल्स 12 अंको के साथ पहले पायदान पर है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स 10 अंको के साथ अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है. चेन्नई सुपर किंग्स का रन रेट दिल्ली कैपिटल्स से बेहतर है. यही कारण है चेन्नई 12 अंको के साथ पहले पायदान पर आ जायेगी. 
वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की बात करें तो इस वक्त मुंबई इंडियंस अंक तालिका में चौथे पायदान पर है. रविवार का मैच अगर मुंबई इंडियंस जीतती है तो वह तीसरे पायदान पर आ जाय़ेगी. इसके साथ ही रोहित शर्मा के पास एक और इतिहास रचने का मौका है. रोहित शर्मा चेन्नई के खिलाफ होने वाले मैच में तीन छक्के जड़ देते हैं, तो वही 400 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जायेंगे. 
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा अब तक 397 छक्के जड़ चुके हैं, जबकि भारतीय खिलाड़ियो की बात करें तो 300 से ज्यादा छक्के लगाने की लिस्ट में तीन भारतीय खिलाड़ियो का नाम शामिल है. इसमें रोहित शर्मा, सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल है. रैना टी-20 324 छक्के जड़े हैं. इसके साथ ही कप्तान कोहली टी-20 में 315 छक्के लगाए हैं. वहीं तीसरे खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी हैं, जो 303 छक्के जड़े हैं. 
हिटमैन रोहित शर्मा ने 397 छक्कों में से 224 आईपीएल में लगये हैं. इस दौरान शर्मा ने 173 छक्के मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए लगाए हैं. वहीं शुरु के तीन छक्के डेक्कन चार्जर्स के लिए जड़े हैं. 
आपको बता दें कि टी-20 में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है. गेले ने टी-20 में सबसे ज्यादा 1042 छक्के लगाए है. क्रिस गेल के बाद दूसरे नंबर पर कीरोन पोलार्ड हैं. पोलार्ड गेल से कोसो पीछे हैं, पोलार्ड के नाम 755 छक्के दर्ज हैं. इसके साथ ही तीसरे नंबर पर आंद्र रसेल का नाम दर्ज है. रसेल ने टी-20 में  509 छक्के जड़े हैं. 

Advertisment

Source : News Nation Bureau

Rohit Sharma MS Dhoni ipl ipl2021 mi csk
      
Advertisment