Hardik Pandya बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, रोहित शर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर क्या बोले फैंस?

Mumbai Indians : हार्दिक पांड्या को रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस का न्या कप्तान बनाया गया है. रोहित शर्मा ने 11 सीजन मुंबई इंडियंस की कप्तानी की है और 5 बार खिताब दिलाई है.

author-image
Roshni Singh
एडिट
New Update
Hardik Pandya

Hardik Pandya( Photo Credit : Social Media)

Social Media On Hardik Pandya Mi Captain : मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान नियुक्त किया है. अब हार्दिक रोहित शर्मा की जगह एमआई की कमान संभालते नजर आएंगे. रोहित शर्मा ने 11 सीजन मुंबई इंडियंस की कप्तानी की. मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2013 में रोहित शर्मा को कप्तान बनाया था. रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास के सबसे कामयाब कप्तान हैं. रोहित शर्मा के अलावा सिर्फ महेन्द्र सिंह धोनी ने 5 बार आईपीएल खिताब जीता है. हालांकि अब रोहित शर्मा का मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर कार्यकाल यही समाप्त हुआ. 

Advertisment

सोशल मीडिया पर क्या बोले फैंस?

Mumbai Indians ने पिछले दिनों हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को आईपीएल 2024 से पहले ट्रेड किया था. पांड्या इससे पहले गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे थे. गुजरात पांड्या की कप्तानी में अपने पहले ही सीजन चैंपियन भी बनी थी, लेकिन अब MI में वापसी के बाद हार्दिक को अहम जिम्मेदारी सौंप दी गई है. हार्दिक के कप्तान बनाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं. फैंस मुंबई इंडियंस को सबसे सफल टीम बनाने के लिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के योगदान को याद कर रहे हैं.

रो Social Media on Hardik Pandya mumbai indians captain IPL 2024 ipl-news-in-hindi हार्दिक पांड्या हार्दिक पांड्या कप्तान मुंबई इंडियंस cricket news in hindi sports news in hindi Rohit Sharma कप्तान मुंबई इंडियंस hardik pandya Social Media on rohit sharma
      
Advertisment