IPL 2023 : हरभजन ने बोली धोने के लिए बड़ी बात, उनकी नजर में धोनी...

IPL 2023 Harbhajan Dhoni : आईपीएल 2023 को शुरू होने में महीने का समय है.

IPL 2023 Harbhajan Dhoni : आईपीएल 2023 को शुरू होने में महीने का समय है.

author-image
Shubham Upadhyay
New Update
harbhajan singh give big statement on ms dhoni before ipl 2023

harbhajan singh give big statement on ms dhoni before ipl 2023( Photo Credit : Twitter)

IPL 2023 Harbhajan Dhoni : आईपीएल 2023 को शुरू होने में महीने का समय है. बोर्ड की तरफ से शेड्यूल जारी कर दिया गया है. पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. आमने-सामने होंगे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान हार्दिक पांड्या. इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी को लेकर हरभजन सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है. हरभजन सिंह ने कुछ ऐसा कहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस खुशी से झूम उठेंगे.

Advertisment

हरभजन सिंह ने कहा है कि आईपीएल की सबसे सफलतम कप्तान की बात जब भी की जाएगी तो उसमें सबसे पहला नाम महेंद्र सिंह धोनी का आएगा. धोनी ने वह सब कुछ कमाया है जो एक कप्तान और टीम का सपना होता है. टीम के लिए धोनी ने अपना पूरा 100 फीसद दिया है. रोहित शर्मा भी अच्छी कप्तानी कर रहे हैं लेकिन अगर आप धोने की योगदान को देखेंगे तो शुरुआत में उन्होंने टीम को बनाया और फिर उसे चैंपियन बनाया.

धोनी की सबसे खास बात यही है वो शांत स्वभाव से मुश्किल समय में अच्छी डिसीजन लेते हैं. जो भी खिलाड़ी उनके पास रहता है उसकी पूरी इज्जत करते हैं. उसको मौका देते हैं कि वह आगे निकल कर आए. यही खास बात धोनी को दूसरे कप्तानों से अलग बनाती है. चेन्नई सुपर किंग्स कि ड्रेसिंग रूम की अगर बात करें तो बेहद शांत रहता है. अगर टीम लगातार हार भी रही है तभी भी ड्रेसिंग रूम में कभी ऐसा माहौल नहीं बना कि अफरा-तफरी मच गई हो. और यह सब हुआ है कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वजह से.

अगर हरभजन सिंह की यह बात पर गौर किया जाए तो सही भी लगती है. क्योंकि धोनी के लिए ना सिर्फ हरभजन सिंह ने बल्कि कई खिलाड़ियों ने यह बात बोली है. महेंद्र सिंह धोनी का ये आखरी आईपीएल हो सकता है. तो आशा करते हैं कि वह इस बार ट्रॉफी उठाकर ही अपने आईपीएल करियर को अलविदा कहेंगे.

IPL Best captain sehwag on dhoni Virender Sehwag MS Dhoni Rohit Sharma best captain of ipl indian premier league
      
Advertisment