/newsnation/media/post_attachments/images/2022/04/21/whatsapp-image-2022-04-21-at-21000-am-1200x800-77.jpeg)
fans question on bcci man of the match kuldeep yadav axar patel( Photo Credit : Twitter)
DC vs PBKS IPL 2022 : आईपीएल 2022 अब उस फेस में पहुंच चुका है जहां से सभी टीमें प्लेऑफ की तरफ बढ़ रही है. ऐसे में कोई भी टीम गलती नहीं करना चाहेगी. जिससे उसका प्लेऑफ का सपना टूट जाए. बीते मुकाबले की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच 32 वां मुकाबला आईपीएल का खेला गया. जिसमें दिल्ली की टीम ने पंजाब को हर एक डिपार्टमेंट में मात दी. दिल्ली ने ये मुकाबला 57 गेंद रहते हुए 9 विकेट से जीत लिया. कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने टॉस जीता था और पंजाब किंग्स को 115 रन पर ही ऑल आउट कर दिया.
दिल्ली की तरफ से कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) और अक्षर पटेल (Axar Patel) ने दो-दो विकेट लिए. अक्षय पटेल ने जहां 4 ओवर में 10 रन देकर दो विकेट चटकाए वहीं कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 24 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए. इसके बाद जब मैन ऑफ द मैच देने की बारी आई तो यहां पर कुलदीप यादव अक्षर पटेल से बाजी मार गए.
फिर क्या सोशल मीडिया पर बीसीसीआई को लेकर फैंस की नाराजगी सामने आने लग गई. फैंस का मानना है कि कुलदीप यादव से ज्यादा इकोनॉमिकल अक्षर पटेल रहे तो फिर उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब क्यों नहीं दिया गया. लोगों ने किस तरीके से अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर निकाला आपको उनका रिएक्शन दिखाते हैंं.
#DCvsPBKS
What is the Criteria for Player of the Match?
Axar - 4 overs 2/10 (Main Wicket Livengstone)
Yadav - 4 Overs 2/24 pic.twitter.com/nvYfRDjwGz— Sudhakar Ganta (@bobby_22) April 20, 2022
Axar to Kuldeep after he heard that Kuldeep is PoTM ahead of him.#IPL2022pic.twitter.com/BYek0afkwU
— Akash Kumar Jha (@Akashkumarjha14) April 20, 2022
Axar to Kuldeep after he heard that Kuldeep is PoTM ahead of him.#IPL2022pic.twitter.com/BYek0afkwU
— Akash Kumar Jha (@Akashkumarjha14) April 20, 2022
A touch of class from @imkuldeep18! 👍 👍#TATAIPL | #DCvPBKS | @akshar2026pic.twitter.com/tgF3M4wOYo
— IndianPremierLeague (@IPL) April 20, 2022
Source : Sports Desk