Virat Kohli से उम्र में कितनी बड़ी हैं अनुष्का शर्मा? क्या जानते हैं आप

Virat Kohli-Anushka Sharma: विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा आज अपना 37वां बर्थडे मना रही हैं. क्या आपको मालूम है कि अनुष्का, विराट से कितनी बड़ी हैं.

Virat Kohli-Anushka Sharma: विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा आज अपना 37वां बर्थडे मना रही हैं. क्या आपको मालूम है कि अनुष्का, विराट से कितनी बड़ी हैं.

author-image
Sonam Gupta
New Update
Virat Kohli-Anushka Sharma

Virat Kohli-Anushka Sharma Photograph: (social media)

Virat Kohli-Anushka Sharma: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा 1 मई को अपना 37वां बर्थडे मना रही हैं. इस खास मौके पर विराट ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए वाइफ पर प्यार लुटाया है. क्या आपको मालूम है कि अनुष्का उम्र में विराट कोहली से बड़ी हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको इस कपल की उम्र के अंतर के बारे में बताते हैं.

Advertisment

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की उम्र में अंतर?

बॉलीवुड एक्ट्रेस और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा 1 मई को 37 साल की हो गई हैं. वहीं विराट कोहली की बात करें, तो वह 36 साल के हैं. गूगल पर सर्च करने पर जहां, विराट 36 वहीं अनुष्का की उम्र 37 साल दिखा रहा है. मगर, गौर करने वाली बात ये है कि दोनों ही 1988 में जन्मे हैं. इसका मतलब है कि इस कपल में सिर्फ 6 महीने का अंतर है, क्योंकि सेम ईयर के अलावा दोनों के बर्थडे मंथ में 6 महीने का अंतर है. इसलिए अनुष्का उम्र में विराट से महज 6 महीने बड़ी हैं.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. दोनों की इस कहानी की शुरुआत 2013 में एक शैंपू एडवरटाइजमेंट के दौरान हुई थी. जहां, विराट कोहली ने अनुष्का के सामने जोक क्रैक किया था, क्योंकि वह काफी नर्वस हो गए थे. ये बात खुद उन्होंने कई बार इंटरव्यूज में बताई है. इसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई. इस कपल ने फिर 2017 में इटली में शादी रचाई.

फैंस की पसंदीदा है इनकी जोड़ी

Virat Kohli-Anushka Sharma की जोड़ी फैंस को काफी पसंद है और ये एक पावर कपल है. जहां, विराट की नेट वर्थ 1050 करोड़ से अधिक की है, तो वहीं अनुष्का की नेट वर्थ 255 करोड़ के करीब है. विराट-अनुष्का सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के लिए पोस्ट शेयर करते हैं और अपने प्यार का इजहार करते हैं. इतना ही नहीं, एक-दूसरे की अचीवमेंट्स को भी वो सबके सामने सराहते हैं. बता दें, पिछले कुछ वक्त से ये जोड़ा लंदन में रह रहा है और बताया जा रहा है कि वहीं सेटल हो गए हैं.

ये भी पढ़ें: 'MY Best Half', अनुष्का शर्मा के बर्थडे पर रोमांटिक हुए Virat Kohli, फोटो और कैप्शन ने जीता दिल

ये भी पढ़ें: IPL 2025: MS Dhoni नहीं खेलेंगे अगला मैच? खुद ही कर दिया था इशारा और अब वायरल वीडियो में भी हुआ दावा

Virat Kohli विराट कोहली IPL 2025 ipl ipl-news-in-hindi indian premier league ipl updates in hindi Anushka sharma अनुष्का शर्मा Indian Premier League 2025 इंडियन प्रीमियर लीग 2025 इंडियन प्रीमियर लीग
      
Advertisment