DC vs MI WPL 2025 Final: मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार जीता WPL का खिताब, दिल्ली कैपिटल्स तीसरी बार हारी फाइनल

DC vs MI WPL 2025 Final: मुंबई इंडियंस ने वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 8 रनों से हराकर खिताब जीत लिया है. मुंबई इंडियंस दूसरी बार दिल्ली को ही हराकर चैंपियन बनी है.

DC vs MI WPL 2025 Final: मुंबई इंडियंस ने वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 8 रनों से हराकर खिताब जीत लिया है. मुंबई इंडियंस दूसरी बार दिल्ली को ही हराकर चैंपियन बनी है.

author-image
Roshni Singh
New Update
DC vs MI Final WPL 2025

DC vs MI WPL 2025 Final: मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार जीता WPL का खिताब (Social Media)

DC vs MI WPL 2025 Final: मुंबई इंडियंस ने वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 के खिताब को जीत लिया है. मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में 8 रन से हराकर दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुबंई ने 7 विकेट पर 149 रन बनाए थे. जवाब में दिल्ली की टीम 9 विकेट पर 141 रन ही बना सकी. इसी के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम तीसरी बार फाइनल में हार से खुद को बचा नहीं सकी.

Advertisment

दिल्ली कैपिटल्स तीसरी बार हारी WPL का फाइनल

दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार तीसरी बार WPL का फाइनल हार गई है. 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही. मेग लैनिंग 9 गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हो गईं. उन्हें नट साइवर-ब्रंट ने पवेलियन भेजा. इसके बाद शेफाली वर्मा 4 रन बनाकर शबनम इस्माइल का शिकार बनीं. इसके बाद दिल्ली की टीम ने 37 रन के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवा दिया है. अमेलिया कर ने जोस जोनासन को अपना शिकार बनाया. वह सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हुईं.

इसके बाद साइका इशाक ने एनाबेल सदरलैंड को चलता किया. एनाबेल सदरलैंड सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गईं. दिल्ली की टीम लगातार विकेट गंवाती रही. दिल्ली कैपिटल्स की 5 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकीं. मारिजैन कप्प ने दिल्ली के लिए सबसे बड़ी पारी खेली. उन्होंने 26 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 40 रन बनाया. जबकि जेमिमा रोड्रिग्स ने 30 रनों का योगदान दिया. 

आखिरी ओवर तक निकी प्रसाद ने लड़ाई लड़ी, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकीं. निकी 23 गेंद पर 25 रन बनाकर नाबाद रहीं. मुंबई के लिए नट साइवर-ब्रंट ने 3 विकेट चटकाए. अमेलिया कर ने 2 विकेट लिए. शबनम इस्माइल, हीली मैथ्यूज और साइका इशाक को 1-1 सफलता मिली.

ऐसी रही MI की बल्लेबाजी

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 7 विकेट पर 149 रन बनाया. मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा 44 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 66 रन बनाए. जबकि साइवर-ब्रंट ने 28 गेंदों पर 30 रनों का योगदान दिया. वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए मारिजैन कप्प, श्री चरणी और जेस जोनासेन ने 2-2 विकेट लिए. जबकि एनाबेल सदरलैंड को एक सफलता मिली.

मुंबई दूसरी बार बनी WPL चैंपियन

मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार WPL का खिताब जीता है. पहले सीजन 2023 के फाइनल में भी मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत हुई थी. उस सीजन भी हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर ट्रॉफी को अपने नाम किया था. बता दें कि मुंबई, दो बार WPL चैंपियन बनने वाली अकेली टीम है.

यह भी पढ़ें:  IPL 2025: अजिंक्य रहाणे के नाम दर्ज होगा आईपीएल का ये रिकॉर्ड, धोनी-रोहित और कोहली रह जाएंगे पीछे

यह भी पढ़ें:  Virat Kohli: T20 से रिटायरमेंट वापस ले सकते हैं विराट कोहली, रखी ये शर्त

mumbai-indians delhi-capitals Harmanpreet Kaur WPL 2025 DC vs MI WPL 2025 Final
      
Advertisment