Best Playing 11 in IPL History : ये हैं आईपीएल इतिहास की बेस्ट प्लेइंग 11, आपका क्या ख्याल है!

Best Playing 11 in IPL History : धोनी के लिए लोगों के प्यार और आंकड़े को देखते हुए हमारी टीम के भी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रहेंगे.

author-image
Shubham Upadhyay
New Update
best playing 11 for ipl bcci rohit sharma ms dhoni faf suresh raina

Virat Kohli ( Photo Credit : Twitter)

Best Playing 11 in IPL History : आईपीएल की शुरुआत बस कुछ दिन दूर है. 26 मार्च से आपको आईपीएल (ipl 2022) का धूम धड़ाका होते हुए दिखने लगेगा. जब भी आईपीएल की बात होती है तो इसका भी जिक्र जरूर होता है कि आईपीएल दुनियां में इकलौती ऐसी लीग है जिसमें विश्व के सबसे अच्छे बल्लेबाज के साथ गेंदबाज भी खेलना चाहते हैं. पैसों की बरसात इस लीग में जमकर होती है. 12 और 13 फरवरी को हुए मेगा ऑक्शन में आप देख ही सकते हैं कि इस बार रिकॉर्ड तोड़ 10 करोड़ से ज्यादा प्लेयर्स की बोली लगी थी. आज हम आपको आईपीएल इतिहास की बेस्ट प्लेइंग बताते हैं जो आईपीएल के सभी सीजनों में धूम मचा सकी है. 

Advertisment

गौरतलब है कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम 5 बार और धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स 4 बार आईपीएल का ख़िताब अपने नाम कर चुकी है. ऐसे में कप्तान को चुनना हमारे लिए थोड़ा सा कठिन काम रहा. लेकिन धोनी के लिए लोगों के प्यार और आंकड़े को देखते हुए हमारी टीम के भी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रहेंगे.

ये है हमारी प्लेइंग 11 

क्रिस गेल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, सुनील नरेन, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा. 

LUCKNOW SUPER GIANTS ipl promo ipl-updates star sports hardik pandya IPL updates lates Gujarat Titans ipl-2022 IPL 2022 Auction 2022ipl 2022
      
Advertisment