एटीपी रैंकिंग : मोंटे कार्लो जीतकर शीर्ष पर बने हुए हैं नडाल
अपने करियर का 11वां मोंटे कार्लो मास्टर्स खिताब जीतकर स्पेन के स्टार खिलाड़ी नडाल पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार हैं।
नई दिल्ली:
अपने करियर का 11वां मोंटे कार्लो मास्टर्स खिताब जीतकर स्पेन के स्टार खिलाड़ी नडाल पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार हैं। सोमवार को जारी ताजा रैंकिंग में जर्मनी के खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमा लिया है।
नडाल अगर मोंटे कार्लो मास्टर्स खिताब से चूक जाते, तो उन्हें शीर्ष रैंकिंग से भी हाथ धोना पड़ता।
मोंटे कार्लो मास्टर्स के फाइनल में नडाल ने जापान के केई निशिकोरी को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से मात देकर करियर का 31वां मास्टर्स खिताब जीता।
ऐसे में स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। क्रोएशिया के मारिन सिलिक एक स्थान नीचे फिसलते हुए चौथे स्थान पर आ गए हैं। बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव पांचवें स्थान पर हैं।
अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोटरो छठे, आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम सातवें, दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन आठवें, अमेरिका के जॉन इसनेर नौवें और बेल्जियम के डेविड गोफिन 10वें स्थान पर हैं।
और पढ़ें: IPL 2018: सपना चौधरी के गाने पर जमकर नांचे क्रिस गेल
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा