logo-image

IPL 2023 : हो गया साफ अर्जुन तेंदुलकर खेलेंगे IPL 2023 का सीजन, क्योंकि..

आईपीएल 2022 (indian premier league) के मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction) में मुंबई की टीम ने सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को अपने साथ जोड़ा था.

Updated on: 19 Nov 2022, 12:20 PM

highlights

  • IPL 23 के लिए शुरू हुई तैयारियां
  • अर्जुन तेंदुलकर पर आई बड़ी अपडेट
  • रोहित शर्मा की है खास प्लानिंग

नई दिल्ली:

IPL 2023 Mumbai Indians : आईपीएल 2022 (indian premier league) के मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction) में मुंबई की टीम ने सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को अपने साथ जोड़ा था. उसके बाद से यह कयास लगने शुरू हो गए थे कि टीम अर्जुन को जल्द ही लांच करने जा रही है. लेकिन उस सीजन सभी फैंस अर्जुन के खेलने का इंतजार करते रहे. लेकिन उन्हें एक भी मुकाबला खेलने को नहीं मिला. अब मीडिया रिपोर्ट्स है कि इस सीजन आईपीएल 2023 में अर्जुन तेंदुलकर का डेब्यू होने जा रहा है.

यह भी पढ़ें- IPL 2023 : रिलीज लिस्ट के बाद ये टीम है सबसे ज्यादा परेशान, मिनी ऑक्शन से है उम्मीद

आईपीएल 2022 का सफर

आईपीएल 2022 मुंबई के लिए कुछ ज्यादा खास नहीं रहा. टीम प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई. इतना ही नहीं शुरुआती 10 मैचों में से टीम एक मैच ही अपने नाम कर पाई थी. उसके बाद सभी फैंस इंतजार कर रहे थे कि मुंबई का रास्ता अब आगे साफ नहीं हो पाएगा तो नए खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है, जिसमें अर्जुन तेंदुलकर का नाम शामिल था. लेकिन टीम मैनेजमेंट ने अर्जुन पर भरोसा पिछले सीजन नहीं बनाया. फैंस मायूस होकर बैठे रहे.

यह भी पढ़ें- Jadeja IPL 2023 : जडेजा ने धोनी के लिए लिखा, 'सब कुछ ठीक है'

अर्जुन तेंदुलकर के लिए खुशखबरी

अब मुंबई के खेमे से रिपोर्ट है कि इस साल शुरुआती मैचों में अर्जुन को डेब्यू कराया जा सकता है. अर्जुन तेंदुलकर के आने से मुंबई की गेंदबाजी मजबूत होगी. क्योंकि ये खिलाड़ी लेफ्ट आर्म पेसर है और भारतीय पिचों पर लेफ्ट आर्म गेंदबाज हमेशा सफलता हासिल करता है. इतना ही नहीं अर्जुन तेंदुलकर बल्लेबाजी में भी अच्छा खासा योगदान दे सकते हैं. अब देखने वाली बात होती है कि अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) की रिपोर्ट्स कितना सच साबित होती हैं. क्योंकि आखरी सीजन भी हमने देखा था मुंबई का कुछ खेमा अर्जुन के साथ था वहीं कुछ की राय अलग थी.

यह भी पढ़ें- IPL 2023 : टीम इंडिया की हार में छुपा है मुंबई की जीत का मंत्र, रोहित को बस ये करना होगा