Points Table in IPL 2022 : कोलकाता की जीत से धोनी को लगा झटका!

Points Table in IPL 2022 : हमेशा से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) को आईपीएल का बादशाह माना जाता है लेकिन इस बार यह बादशाह टीमें अपना प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं.

Points Table in IPL 2022 : हमेशा से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) को आईपीएल का बादशाह माना जाता है लेकिन इस बार यह बादशाह टीमें अपना प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं.

author-image
Shubham Upadhyay
New Update
after kkr victory in ipl 2022 this is points table csk ms dhoni

after kkr victory in ipl 2022 this is points table csk ms dhoni( Photo Credit : Twitter)

Points Table in IPL 2022 : आईपीएल 2022 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. जिस तरीके का प्रदर्शन पुरानी टीमें इस आईपीएल में कर रही है उसकी उम्मीद किसी फैंस ने नहीं की थी. चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस (MI vs CSK) जहां पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे काबिज हैं वहीं गुजरात (GT), राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ ( LSG) अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर चुकी हैं. हमेशा से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) को आईपीएल का बादशाह माना जाता है लेकिन इस बार यह बादशाह टीमें अपना प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं.

Advertisment

यह भी पढ़ें - IPL 2022 : फोर्ब्स ने माना, आईपीएल है सभी खेलों में सरताज!

आईपीएल 2022 की प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो पहले स्थान पर मौजूद है लखनऊ की टीम. इस टीम के 16 पॉइंट हैं, वहीं दूसरे नंबर पर हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस है. इस टीम के 16 अंक है. तीसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स है इस टीम के 14 पॉइंट हैं. चौथे नंबर पर मौजूद है बेंगलुरु की टीम. बेंगलुरु के 14 पॉइंट्स हैं. ये तो बात हो गई टॉप-4 की. इसके बाद पांचवें और छठे नंबर पर मौजूद है हैदराबाद और दिल्ली. इन दोनों टीमों के 10-10 पॉइंट्स है.

यह भी पढ़ें - MI vs KKR : आज मुंबई से भिड़ेगी कोलकाता, ये हो सकती है प्लेइंग 11!

हैदराबाद की टीम अपने पिछले 5 मुकाबले जीतकर एक अच्छी पोजीशन में आ गई है. कल की जीत के बाद कोलकाता सातवें स्थान पर आ गई है. यानी चेन्नई को झटका लगा है. पंजाब आठवें. चेन्नई नौंवें और मुंबई इंडियंस की टीम दसवें स्थान पर मौजूद है. मुंबई इंडियंस ने आखिरी मैच में जीत का खाता खोल लिया है पर इस टीम की राह आईपीएल 2022 के लिए बंद हो गए हैं.

ipl ipl-2022 ipl-updates KKR vs MI dhoni IPl lates News
      
Advertisment