logo-image

World Cup: एमएस धोनी मेरे कप्तान थे, हैं और हमेशा रहेंगे- विराट कोहली

विराट कोहली (Virat Kohli) ने वीडियो में दर्शाए गए अपने हिस्से में अपने पूर्व कप्तान और टीम के सीनियर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की जमकर तारीफ की और उन्हें एक महान खिलाड़ी करार दिया.

Updated on: 08 Jul 2019, 06:16 AM

नई दिल्ली:

भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का कहना है कि जब वह पहली बार भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में गए थे तब महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) उनके कप्तान थे और इसी कारण वह (महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni)) हमेशा मन से उनके कप्तान बने रहेंगे. आईसीसी (ICC) ने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की उपलब्धियों पर उनके जन्मदिन से एक दिन पहले ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें विराट कोहली (Virat Kohli) ने यह बात कही है. विराट कोहली (Virat Kohli) ने वीडियो में दर्शाए गए अपने हिस्से में अपने पूर्व कप्तान और टीम के सीनियर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की जमकर तारीफ की और उन्हें एक महान खिलाड़ी करार दिया.

विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा, 'जब मैं पहली बार भारतीय ड्रेसिंग रूम में गया था तब महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) मेरे कप्तान थे. आज बेशक मैं भारतीय टीम का कप्तान हूं लेकिन मेरे लिए वह हमेशा मन से मेरे कप्तान बन रहेंगे.'

और पढ़ें:  World Cup: लीडस में बुमराह ने लगाया विकेटों का शतक, नाम किया यह रिकॉर्ड

विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) बाहर से जैसे दिखते हैं, अंदर से उससे बिल्कुल भिन्न हैं. बकौल विराट कोहली (Virat Kohli), 'किसी व्यक्ति के बारे में आप जो कुछ भी बाहर से देखते हैं, चीजें काफी उससे अलग होती है. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भी ऐसे ही हैं.'

कप्तान ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इसलिए महान हैं क्योंकि वह दबाव में भी सटीक निर्णय ले सकते हैं. बकौल कप्तान, 'उनमें (महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni)) मुश्किल परिस्थितियों में भी खुद को शांत रखने का गजब का कौशल है, इसलिए वह महान हैं. दबाव में भी उनमें अच्छे निर्णय लेने की क्षमता है. उनसे काफी कुछ सीखा जा सकता है.' 

और पढ़ें: विश्व कप से बाहर होने के बाद जानें क्या बोले पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद

आईसीसी (ICC) विश्व कप में धीमी बल्लेबाजी को लेकर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं. लेकिन विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने पहले कप्तान का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें हमेशा महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) पर विश्वास रहता है क्योंकि वह हालात को बखूबी समझते हैं. 

विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा, 'हम सब उन्हें टीम में देखना पसंद करते हैं. मैदान पर वह हर लम्हें का आनंद लेते हैं. पिछले कई वर्षों से हमारी समझ काफी अच्छी रही है.' 

उन्होंने कहा, 'जब मैं टीम में गया था तो उन्होंने मुझे इसलिए मौका दिया क्योंकि उन्हें विश्वास था कि मेरी सोच सही है. मैं एकजुट होकर टीम के लिए कुछ भी कर सकता हूं. मैदान के बाहर भी हम दोनों एक-दूसरे को बहुत अच्छे से समझते हैं.'

और पढ़ें:  World Cup: शोएब मलिक ने लिया संन्यास, पत्नी सानिया मिर्जा ने लिखा भावुक संदेश

हाल के दिनों में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) पर जब भी धीमी बल्लेबाजी को लेकर आलोचनाओं के बाउंसर चले तो विराट कोहली (Virat Kohli) ने सबसे पहले उनका बचाव किया. विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए भारतीय टीम में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की मौजूदगी ही एक तरह की सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है क्योंकि वह हर समय खिलाड़ियों को कुछ नया देने और कुछ नया करने की सीख देते हैं और साथ ही प्रेरित करते हैं.

आईसीसी (ICC) ने विडियो में कहा, 'महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) सिर्फ एक नाम नहीं है.'

और पढ़ें:  World Cup: जानें क्यों बांग्लादेश कप्तान ने शाकिब अल हसन से मांगी माफी

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की तारीफ करते हुए कहा, 'जब मैं 2016 में पहली बार भारतीय टीम में आया था तो वह मेरे कप्तान थे, इसलिए मेरे लिए यह बहुत बड़ी राहत थी.'