World Cup 2023 : वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका का इस दिन होगा भिड़ंत, जानें इसे जुड़ी सभी डिटेल्स

World Cup Qualifiers: वर्ल्ड कप 2023 के लिए श्रीलंका ने क्वॉलीफाई कर लिया है. अब भारत और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप का मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा.

World Cup Qualifiers: वर्ल्ड कप 2023 के लिए श्रीलंका ने क्वॉलीफाई कर लिया है. अब भारत और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप का मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा.

author-image
Roshni Singh
एडिट
New Update
वर्ल्ड कप 2023 में भारत और श्रीलंका का इस दिन होगा भिड़ंत

वर्ल्ड कप 2023 में भारत और श्रीलंका का इस दिन होगा भिड़ंत( Photo Credit : Social Media)

IND vs SL, World Cup 2023 : श्रीलंका ने भारत में इस साल खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. श्रीलंका ने जिम्बाव्बे को 9 विकेट से हराकर टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है. अब वर्ल्ड कप 2023 में भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) का आमना-सामना 2 नवंबर को वानखेड़े स्टेडियम में होगा. इससे पहले वर्ल्ड कप 2011 में भारत और श्रीलंका की वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ंत हुई थी. तब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर 28 साल बाद वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था. अब रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत अपना तीसरा वनडे वर्ल्ड कप के खिताब को जीतना चाहेगा. 

Advertisment

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगी टीम इंडिया

वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर से करेगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि टीम इंडिया टूर्नामेंट के अपने दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान से 11 अक्टूबर को भिड़ेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं World Cup 2023 में भारत और पाकिस्तान की टीम 15 अक्टूबर (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होगी. इसके बाद टूर्नामेंट में भारत अपना चौथा मुकाबला 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के साथ खेलेगा. 

यह भी पढ़ें: IPL में दमदार प्रदर्शन लेकिन टीम इंडिया में मौका मिलना मुश्किल, हार्दिक के हाथों में इस खिलाड़ी की किस्मत!

वर्ल्ड कप 2023 में भारत के मैचों का शेड्यूल-

8 अक्टूबर- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - चेन्नई
11 अक्टूबर- भारत बनाम अफगानिस्तान - दिल्ली
15 अक्टूबर- भारत बनाम पाकिस्तान- अहमदाबाद
19 अक्टूबर- भारत बनाम बांग्लादेश- पुणे

22 अक्टूबर- भारत बनाम न्यूजीलैंड - धर्मशाला
29 अक्टूबर - भारत बनाम इंग्लैंड - लखनऊ

2 नवंबर - भारत बनाम क्वालीफायर श्रीलंका - मुंबई

5 नवंबर - भारत बनाम साउथ अफ्रीका - कोलकाता

11 नवंबर - भारत बनाम क्वालीफायर 1 - बेंगलुरु

यह भी पढ़ें: IPL 2023 के ये तीन हीरो टीम इंडिया को दिलाएंगे एशिया कप 2023!

Team India Virat Kohli Rohit Sharma Indian Cricket team ind-vs-sl World Cup 2023 यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 ICC World Cup 2023 India VS Sri Lanka IND vs SL World Cup 2023 icc world cup World Cup Qualifiers
      
Advertisment