Women's T20 WC: आज से महिला टी20 वर्ल्ड कप का आगाज, जानें जानें पूरा डिटेल्स

महिला टी20 वर्ल्ड के 17 दिन में कुल 23 मुकाबले खेले जाएंगे. इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, इन टीमों को दो ग्रुप में रखा गया है. हर ग्रुप की एक टीम अपने ग्रुप की बाकी चार टीमों के साथ एक-एक मुकाबला खेलेगी.

महिला टी20 वर्ल्ड के 17 दिन में कुल 23 मुकाबले खेले जाएंगे. इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, इन टीमों को दो ग्रुप में रखा गया है. हर ग्रुप की एक टीम अपने ग्रुप की बाकी चार टीमों के साथ एक-एक मुकाबला खेलेगी.

author-image
Roshni Singh
New Update
women t20 world cup 2023

Women's T20 World Cup 2023( Photo Credit : Social Media)

Women's T20 World Cup 2023 Schedule: आज (10 फरवरी) से महिला टी20 वर्ल्ड कप (Women's T20 World Cup) का आगाज होने जा रहा है. पहले दिन मेजबान टीम साउथ अफ्रीका का सामना श्रीलंका (Sri Lanka) की टीम से होगा. यह मुकाबला केप टाउन (Cape Town) में भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे से खेला जाएगा.  रात 10.30 बजे खेला जाएगा. वहीं टीम इंडिया (Team India) अपना अभियान 12 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ मैच के साथ करेगी. 

Advertisment

महिला टी20 वर्ल्ड के 17 दिन में कुल 23 मुकाबले खेले जाएंगे. इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, इन टीमों को दो ग्रुप में रखा गया है. हर ग्रुप की एक टीम अपने ग्रुप की बाकी चार टीमों के साथ एक-एक मुकाबला खेलेगी. टीम इंडिया (Team India) को ग्रुप-बी में इंग्लैंड, आयरलैंड, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के साथ रखा गया है. दोनों ग्रुपों में टॉप पर रहने वाली 2-2 टीमों को सेमीफाइनल में जगह मिलेगी. 10 फरवरी से 21 फरवरी तक ग्रुप स्टेज के मुकाबले खेले जाएंगे. इसके बाद सेमीफाइनल और 26 फरवरी को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

महिला टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप:  

ग्रुप-ए: ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका
ग्रुप-बी: भारत, इंग्लैंड, आयरलैंड, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 शेड्यूल (भारतीय समयानुसार) 

10 फरवरी: साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका (केप टाउन, रात 10.30 बजे)
11 फरवरी: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज (पार्ल, शाम 6.30 बजे)
11 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड (पार्ल, रात 10.30 बजे)
12 फरवरी: भारत बनाम पाकिस्तान (केप टाउन, शाम 6.30 बजे)
12 फरवरी: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका (केप टाउन, रात 10.30 बजे)
13 फरवरी: आयरलैंड बनाम इंग्लैंड (पार्ल, शाम 6.30 बजे)
13 फरवरी: दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड (पार्ल, रात 10.30 बजे)
14 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश (गेकेबेरा, रात 10.30 बजे)
15 फरवरी: भारत बनाम वेस्टइंडीज (केप टाउन, शाम 6.30 बजे)
15 फरवरी: आयरलैंड बनाम पाकिस्तान (केप टाउन, रात 10.30 बजे)
16 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका (गेकेबेरा, शाम 6.30 बजे)
17 फरवरी: बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड (केप टाउन, शाम 6.30 बजे)
17 फरवरी: आयरलैंड बनाम वेस्टइंडीज (केप टाउन, रात 10.30 बजे)
18 फरवरी: भारत बनाम इंग्लैंड (गेकेबेरा, शाम 6.30 बजे)
18 फरवरी: साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया (गेकेबेरा, रात 10.30 बजे)
19 फरवरी: पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज (पार्ल, शाम 6.30 बजे)
19 फरवरी: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका (पार्ल, रात 10.30 बजे)
20 फरवरी: भारत बनाम आयरलैंड (गेकेबेरा, शाम 6.30 बजे)
21 फरवरी: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (केप टाउन, शाम 6.30 बजे)
21 फरवरी: साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश (केप टाउन, रात 10.30 बजे)
23 फरवरी: पहला सेमीफाइनल (केपटाउन, शाम 6.30 बजे)
24 फरवरी: दूसरा सेमीफाइनल (केप टाउन, शाम 6.30 बजे)
26 फरवरी: फाइनल (केप टाउन, शाम 6.30 बजे)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज 2023 India vs Pakistan Womens T20 World Cup Venue Womens T20 World Cup Schedule ICC Womens T20 World Cup टी20 वर्ल्ड कप ind vs pak Womens T20 World Cup 2023 Women's T20 World Cup 2023 women's T20 world cup 2023 Live
      
Advertisment