ICC ODI World Cup 2023 Schedule, Venue : वनडे वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है. 5 अक्टूबर से टूर्नामेंट का आगाज होगा. इसका फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. पहला सेमीफाइनल 15 नवंबर को मुंबई और दूसरा सेमीफाइनल 16 नवंबर को कोलकाता में खेला जाएगा. World Cup 2023 के ओपनिंग मैच में डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड और रनरअप न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत होगा. जबकि भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) 15 अक्टूबर को एक दूसरे से अहमदाबाद में भिड़ेंगे.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से करेगी टीम इंडिया करेगी अपनी अभियान की शुरुआत
टीम इंडिया 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से टूर्नामेंट में अपनी अभियान की शुरुआत करेगी. जबकि वर्ल्ड कप में 15 अक्टूबर (रविवार) को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
वार्मअप मैच और टूर्नामेंट वेन्यू
World Cup 2023 के वार्मअप मैच और टूर्नामेंट मैच के कुल 10 वेन्यू होंगे. ये सभी मैच हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता में खेले जाएंगे. वहीं हैदराबाद, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम में 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक अभ्यास मैच खेले जाएंगे.
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल-
5 अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड - अहमदाबाद
6 अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम क्वॉलीफायर-1 - हैदराबाद
7 अक्टूबर- बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान- धर्मशाला
8- अक्टूबर- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- चेन्नई
9- अक्टूबर- न्यूजीलैंड बनाम क्वॉलीफायर-1 हैदराबाद
10- अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश- धर्मशाला
11- अक्टूबर- भारत बनाम अफगानिस्तान- दिल्ली
12- अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम क्वॉलीफायर-2 - हैदराबाद
13- अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका - लखनऊ
14- अक्टूबर - न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश - चेन्नई
15- अक्टूबर- भारत बनाम पाकिस्तान - अहमदाबाद
16- अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वॉलीफायर-2 - लखनऊ
17- अक्टूबर- साउथ अफ्रीक बनाम क्वॉलीफायर-1 - धर्मशाला
18- अक्टूबर- न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान- चेन्नई
19- अक्टूबर- भारत बनाम बांग्लादेश - पुणे
20- अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान- बैंगलोर
21- अक्टूबर- इंग्लैंड -साउथ अफ्रीका - मुंबई
22- अक्टूबर- क्वॉलीफायर-1 बनाम क्लॉलीफायर-2 - लखनऊ
23- अक्टूबर- भारत बनाम न्यूजलैंड- धर्मशाला
24- अक्टूबर- साउथ अफ्रीका बनाम क्वॉलीफायर-2 - दिल्ली
25- अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वॉलीफायर-1 दिल्ली
26- अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम क्वॉलीफायर-2 - बैंगलोर
27- अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका - चेन्नई
28- अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड - धर्मशाला
29- अक्टूबर- भारत बनाम इंग्लैंड - लखनऊ
30- अक्टूबर- अफगानिस्तान बनाम क्वॉलीफायर-2 - पुणे
31- अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश - कोलकाता
1- नवंबर- न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका - पुणे
2- नवंबर- भारत बनाम क्वॉलीफायर-2 - मुंबई
3- नवंबर- अफगानिस्तान बनाम क्वॉलीफायर-1 - लखनऊ
4- नवंबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड - अहमदाबाद
4- नवंबर- न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान - बैंगलोर
5- नवंबर- भारत बनाम साउथ अफ्रीका - कोलकाता
6- नवंबर- बांग्लादेश बनाम क्वॉलीफायर-2 - दिल्ली
7- नवंबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान - मुंबई
8- नवंबर- इंग्लैंड बनाम क्वॉलीफायर-1 - पुणे
9- नवंबर- न्यूजीलैंड बनाम क्वॉलीफायर-2- बैंगलोर
10- नवंबर- साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान - अहमदाबाद
11- नवंबर- भारत बनाम क्वॉलीफायर-1 - बैंगलोर
12- नवंबर- इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान - कोलकाता
12- नवंबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश- पुणे
15- नवंबर- सेमीफाइनल-1 - मुंबई
16- नवंबर- सेमीफाइनल-2 - कोलकाता
19- नवंबर - फाइनल- अहमदाबाद
यह भी पढ़ें: WC 2023 Qualifiers : कौन है Logan Van Beek? सुपर ओवर में जड़ दिए 30 रन, 2 बार की चैंपियन WI को हराया