World Cup, IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

भारत पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है जबकि श्रीलंका अंतिम-4 की रेस से बाहर हो चुकी है. ऐसे में इस मैच के परिणाम से अंतिम-4 पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा लेकिन आत्मविश्वास के हिसाब से भारत के लिए यह मुकाबला अहम है.

भारत पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है जबकि श्रीलंका अंतिम-4 की रेस से बाहर हो चुकी है. ऐसे में इस मैच के परिणाम से अंतिम-4 पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा लेकिन आत्मविश्वास के हिसाब से भारत के लिए यह मुकाबला अहम है.

author-image
vineet kumar1
एडिट
New Update
World Cup, IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

World Cup, IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

 भारत ने शनिवार को हेडिंग्ले मैदान पर खेले गए आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने अंतिम लीग मैच में श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया। श्रीलंका ने भारत के सामने 265 रनों की चुनौती रखी थी जिसे उसने 43.3 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत के लिए लोकेश राहुल ने 118 गेंदों पर 111 रन बनाए। उनकी पारी में 11 चौके और एक छक्का शामिल रहा। रोहित शर्मा ने 94 गेंदों की पारी में 14 चौके और दो छक्के की मदद से 103 रन बनाए। कप्तान विराट कोहली 34 रनों पर नाबाद रहे। 

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनने वाली श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही, लेकिन अनुभवी एंजेलो मैथ्यूज ने बेहतरीन शतकीय पारी खेल टीम को 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 264 रनों तक पहुंचाया। मैथ्यूज ने 128 गेंदों की पारी में 10 चौके और दो छक्कों की मदद से 113 रन बनाए। उनके अलावा लाहिरू थिरिमाने ने 68 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 53 रनों की पारी खेली। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए। 

अंग्रेजी में लाइव ब्लॉग पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

Advertisment

ICC Cricket World Cup 2019 India vs Srilanka Live Cricket Score Updates: लाइव स्कोर कार्ड के लिए यहां क्लिक करें

  • Jul 06, 2019 22:31 IST

    44वां ओवर, इसुरु उडाना
    1 रन। अब बस एक रन की जरूरत। एक रन लेकर भारत ने दर्ज की सात विकेट से शानदार जीत। 



  • Jul 06, 2019 22:30 IST

    43वां ओवर, लसिथ मलिंगा
    1 1 wd 1 1 1 4 
    आखिरी बॉल पर हार्दिक पंड्या ने लगाया चौका। अब जीत के लिए केवल दो रन की जरूरत। 



  • Jul 06, 2019 22:30 IST

    42वां ओवर, इसुरु उडाना
    4 1 0 4 0 W 
    विराट कोहली ने पहली बॉल पर लगाया चौका। ऋषभ पंत के बल्ले से चौका। विराट कोहली के लिए lbw की अपील, श्री लंका ने रिव्यू का इस्तेमाल किया। फाइनल डिसिजन आउट। विराट कोहली 30 रन बनाकर आउट। 



  • Jul 06, 2019 22:30 IST

    41वां ओवर, लसिथ मलिंगा
    4 4 1 0 1 W 
    40.6- कैच आउट हुए केएल राहुल (111)। कुसल परेरा ने लपका कैच। 
    पहली ही बॉल पर केएल राहुल ने लॉन्ग ऑफ में लगाया चौका। केएल राहुल के बल्ले से एक और चौका। बाउंड्री के बिल्कुल पास गिरी बॉल। 



  • Jul 06, 2019 22:30 IST

    40वां ओवर, इसुरु उडाना
    2 1 0 0 1 0 
    पहली बॉल पर विराट कोहली ने बनाए दो रन। इस ओवर में चार रन। 



  • Jul 06, 2019 22:30 IST

    39वां ओवर, लसिथ मलिंगा
    1 4 1 1 1 0 
    38.2- विराट कोहली ने लगाया चौका। ओवर में कुल आठ रन। अब जीत के लिए केवल 35 रन की जरूरत है। 
    38.1- केएल राहुल ने मारा शतक। 109 बॉल पर बनाए 100 रन। 



  • Jul 06, 2019 21:24 IST

    29वें ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा ने डीप मिड विकेट की दिशा में चौका लगाकर विश्व कप का 5वां और लगातार तीसरा शतक पूरा किया. रोहित शर्मा एक विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 29 ओवर के बाद भारत का स्कोर 183  रन हो गया है बिना किसी विकेट के नुकसान के.



  • Jul 06, 2019 20:07 IST

    12 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है, भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट खोए 71 रन बना लिए हैं. रोहित शर्मा 38 और लोकेश राहुल 32 रन बनाकर खेल रहे हैं. 



  • Jul 06, 2019 19:41 IST

    भारतीय पारी के लिए 6 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है. भारत के लिए रोहित शर्मा और केएल राहुल ने शानदार शुरुआत की है. भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट खोए 6 ओवर में 48 रन बना लिए हैं. रोहित शर्मा 6 चौकों की मदद से 28 रन बना चुके हैं और केएल राहुल 3 चौके की मदद से 19 रन बनाकर खेल रहे हैं.



  • Jul 06, 2019 18:50 IST

    50वां यानी आखिरी ओवर, भुवनेश्वर कुमार
    0 wd wd W 0 1 1 2 
    वाइड बॉल। थिसारा परेरा दो रन बनाकर हुए कैच आउट। हार्दिक पंड्या ने लपका शानदार कैच। ओवर में एक सफलता के साथ कुल छह रन।

    50 ओवर के बाद श्रीलंका ने 264 रन बना लिए हैं 7 विकेट के नुकसान पर, भारत को जीत के लिए 265 रनों की दरकार है.



  • Jul 06, 2019 18:36 IST

    49वां ओवर, जसप्रीत बुमराह
    113 रन बनाकर आउट हुए एंजेलो मैथ्यूज। रोहित शर्मा ने पकड़ा कैच। इस ओवर से 5 रन आए. 49 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 257/6 हो गया है.



  • Jul 06, 2019 18:36 IST

    48वां ओवर, भुवनेश्वर कुमार
    0 4 1 1 1 1 
    मैथ्यूज ने लगाया चौका। वह 126 बॉल पर 112 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस ओवर में आठ रन। श्री लंका के 250 रन पूरे। 



  • Jul 06, 2019 18:36 IST

    47वां ओवर, जसप्रीत बुमराह
    1 0 1 0 1 1 
    इस ओवर में चार रन। 



  • Jul 06, 2019 18:35 IST

    46वां ओवर, हार्दिक पंड्या
    1 1 4 0 0 1 
    डि सिल्वा ने स्क्वेयर लेग में लगाया चौका। ओवर में कुल सात रन। मौजूदा रन रेट -5.21 



  • Jul 06, 2019 18:19 IST

    45वां ओवर, भुवनेश्वर कुमार
    1 1 1 1 1 1 
    सभी गेंदों पर सिंगल के साथ ओवर में 6 रन। श्री लंका का स्कोर 233/5 



  • Jul 06, 2019 18:19 IST

    44वां ओवर, हार्दिक पंड्या
    4 1 1 nb 0 4 1 
    पहली ही बॉल पर मैथ्यूज ने लगाया चौका। मैथ्यूज ने चौका लगाकर पूरा किया शतक। 115 बॉल में बनाए 100 रन। यह मैथ्यूज का भारत के खिलाफ तीसरा शतक है। इस ओवर में कुल 12 रन। 



  • Jul 06, 2019 18:19 IST

    43वां ओवर, जसप्रीत बुमराह
    1 0 0 1 0 1 
    इस ओवर में तीन रन। श्री लंका का रन रेट 5 हुआ। श्री लंका की अच्छी वापसी। एजिलो मैथ्यूज 91 रन बनाकर खेल रहे हैं। 



  • Jul 06, 2019 18:19 IST

    42वां ओवर, हार्दिक पंड्या
    1 1 0 4B 1 0 
    थ्रो के बाद धोनी के हाथ में नहीं आई बॉल। सीमा रेखा के पार, चार रन। ओवर में सात रन।



  • Jul 06, 2019 18:02 IST

    41वां ओवर, जसप्रीत बुमराह
    1 1 1 Wd 0 1 0 
    एक अतिरिक्त के साथ इस ओवर में पांच रन। मैथ्यूज 87 रन बनाकर खेल रहे हैं। 



  • Jul 06, 2019 18:02 IST

    40वां ओवर, कुलदीप यादव
    0 0 1 1 1 4 
    आखरी बॉल पर मैथ्यूज ने लगाया चौका। श्री लंका के 200 रन पूरे। इस ओवर में कुल सात रन। 



  • Jul 06, 2019 17:51 IST

    39वां ओवर, रविंद्र जडेजा
    0 1 0 6 0 4 
    मैथ्यूज ने लॉन्ग ऑन में लगाया छक्का। मैथ्यूज के बल्ले से चौका। इस ओवर में कुल 11 रन। 



  • Jul 06, 2019 17:51 IST

    38वां ओवर, कुलदीप यादव
    1 0 0 1 W 3 
    53 रन बनाकर थिरिमाने कैच आउट। रविंद्र जडेजा ने लपका कैच। ओवर की आखिरी बॉल पर तीन रन। धनंजय डि सिल्वा क्रीज पर। 



  • Jul 06, 2019 17:42 IST

    37वां ओवर, रविंद्र जडेजा
    0 2 0 0 0 6 
    आखरी बॉल पर मैथ्यूज ने लगाया छक्का। इस ओवर में कुल आठ रन। श्री लंका का रन रेट बढ़कर 4.78 हुआ। 



  • Jul 06, 2019 17:42 IST

    36वां ओवर, कुलदीप यादव
    4 0 1 4 1L 0 
    थिरिमान ने पहली बॉल पर ही चौका लगाकर पूरा किया अर्द्धशतक। 64 बॉल पर बनाए 51 रन। मैथ्यूज के बल्ले से चौका। इस ओवर में कुल 10 रन। 



  • Jul 06, 2019 17:35 IST

    35वां ओवर, भुवनेश्वर
    दूसरी बॉल पर मैथ्यूज के बल्ले से चौका। मैथ्यूज और थिरमाने की शानदार साझेदारी। दोनों ने 100 रनों की पार्टनरशिप की। 



  • Jul 06, 2019 17:35 IST

    34वां ओवर, कुलदीप यादव
    0 1 1 0 1 2 
    इस ओवर में पांच रन। 



  • Jul 06, 2019 17:34 IST

    33वां ओवर, हार्दिक पंड्या
    0 1 1 0 1 1 
    76 बॉल में एंजिलो मैथ्यूज ने पूरा किया अर्द्धशतक। ओवर में कुल चार रन। श्री लंका का स्कोर- 144/4 



  • Jul 06, 2019 17:28 IST

    32वां ओवर, भुवनेश्वर कुमार
    1 4 0 0 0 1 
    दूसरी बॉल पर थिरिमाने ने लगाया चौका। ओवर में कुल 6रन। रन रेट- 4.38 



  • Jul 06, 2019 17:13 IST

    31वां ओवर, हार्दिक पंड्या
    4 0 1 1 1 0 
    पहली बॉल पर मैथ्यूज ने लगाया चौका। अर्द्धशतक के करीब हैं मैथ्यूज, 46 रन बनाकर खेल रहे हैं। ओवर में सात रन। 



  • Jul 06, 2019 17:13 IST

    30वां ओवर, जसप्रीत बुमराह
    0 2 1 0 2 0 
    शुरुआती तीन बॉल पर मैथ्यूज ने बनाए तीन रन। थिरिमाने ने लिया डबल। ओवर में पांच रन। 



  • Jul 06, 2019 17:12 IST

    29वां ओवर, हार्दिक पंड्या
    0 1 0 1 1 1 
    इस ओवर में कुल चार रन। आखिरी बॉल पर मैथ्यूज ने एक रन बनाकर स्ट्राइक अपने पास रखी। 



  • Jul 06, 2019 17:12 IST

    28वां ओवर, जसप्रीत बुमराह
    1 1 0 0 0 0 
    अटैक में बूमराह की वापसी। ओवर में दो रन। श्री लंका का मौजूदा रन रेट 4.21 



  • Jul 06, 2019 17:12 IST

    27वां ओवर, हार्दिक पंड्या
    Wd 1 1 1 0 2 1 
    पहली बॉल वाइड। अतिरिक्त के साथ इस ओवर में कुल सात रन। 



  • Jul 06, 2019 16:49 IST

    26वां ओवर, कुलदीय यादव
    1 1 0 1 0 4 
    आखिरी बॉल पर मैथ्यूज ने लगाया चौका। इस ओवर में कुल सात रन।



  • Jul 06, 2019 16:49 IST

    25वां ओवर, रविंद्र जडेजा
    0 0 0 1 1 0 
    इस ओवर में दो रन। श्री लंका का मौजूदा रन रेट 4.08 का है। 



  • Jul 06, 2019 16:41 IST

    23वां ओवर, रविंद्र जडेजा
    0 1 1 1 0 0 
    श्री लंका ने सिंगल के भरोसे इस ओवर में जुटाए तीन रन।



  • Jul 06, 2019 16:40 IST

    22वां ओवर, कुलदीप यादव
    0 0 0 1 4 1 
    थिरिमाने ने लगाया चौका, लॉन्ग ऑफ में स्वीप किया। इस ओवर में कुल 6 रन। श्री लंका का वर्तमान रन रेट - 4.21



  • Jul 06, 2019 16:36 IST

    21वां ओवर, रविंद्र जडेजा
    0 1 2 0 0 1 
    मैथ्यूज के बल्ले से दो रन। इस ओवर में कुल चार रन। 



  • Jul 06, 2019 16:35 IST

    20वां ओवर, कुलदीप यादव
    0 1 1 0 4 0 
    दूसरी बॉल पर मैथ्यूज के खाते में दो रन। तीसरी बॉल पर भी एक रन। आठवें ओवर के बाद पहली बाउंड्री। मैथ्यूज ने लगाया चौका। इस ओवर में कुल 6रन बने। 



  • Jul 06, 2019 16:35 IST

    19वां ओवर, रविंद्र जडेजा
    0 0 0 0 3 0 
    पांचवीं बॉल पर मैथ्यूज ने बनाए तीन रन। कुल तीन रन मिले।



  • Jul 06, 2019 16:26 IST

    18वां ओवर, कुलदीप यादव
    0 1 1 2 1 1 
    चौथी बॉल पर थिरिमाने ने लिए दो रन। ओवर में कुल 6 रन। 



  • Jul 06, 2019 16:26 IST

    17वां ओवर, रविंद्र जडेजा
    1 1 0 0 0 1 
    भारतीय स्पिनर्स के सामने रन नहीं निकाल पा रहे श्री लंका के खिलाड़ी। इस ओवर में भी केवल तीन रन। श्री लंका का मौजूदा रन रेट 4 का है। 



  • Jul 06, 2019 16:26 IST

    16वां ओवर, कुलदीप यादव 
    0 1 0 Wd 0 0 1 
    एक अतिरिक्त के साथ इस ओवर में तीन रन। यह कुलदीप यादव का पहला ओवर था। 



  • Jul 06, 2019 16:26 IST

    15वां ओवर, रविंद्र जडेजा
    0 0 0 1 0 0 
    चौथी बॉल पर मैथ्यूज के खाते में एक रन। जडेजा का शानदार ओवर। इस ओवर में केवल एक रन। जडेजा ने अब तक तीन ओवर में केवल 6रन दिए।



  • Jul 06, 2019 16:10 IST

    14वां ओवर, हार्दिक पंड्या
    0 0 1 1 0 1 
    पहली दो बॉल पर कोई रन नहीं। तीसरी बॉल पर मैथ्यूज को मिला एक रन। इस ओवर में भी कुल तीन रन। 



  • Jul 06, 2019 16:06 IST

    13वां ओवर, रविंद्र जडेजा
    पहली बॉल पर मैथ्यूज ने लिया एक रन। दूसरी पर थिरिमाने को एक रन। रन आउट होते-होते बचे थिरिमाने, एक रन। इस ओवर में तीन रन।

    13वां ओवर
    1 1 0 0 1 0



  • Jul 06, 2019 16:05 IST

    12वां ओवर, हार्दिक पंड्या
    0 0 1 W 0 0 
    पंड्या का अच्छा ओवर, केवल एक रन दिया और मिली एक सफलता। 
    तीसरी बॉल पर मैथ्यूज ने लिया एक रन। 
    11.4- अविष्का फर्नांडो आउट। 21 बॉल पर बनाए 20 रन। महेंद्र सिंह धोनी ने पकड़ा कैच। 



  • Jul 06, 2019 16:05 IST

    गेंदबाजी में दूसरा बदलाव करते हुए रविंद्र जडेजा को बुलाया गया है. रविंद्र जडेजा ने अपने पहले ही ओवर में जीवन मेंडिस को धोनी के हाथों स्टंप कराकर तीसरा झटका दिया.

    11 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 54/3
    11वां ओवर 
    0 1 0 W 0 1



  • Jul 06, 2019 15:52 IST

    गेंदबाजी में पहला बदलाव करते हुए हार्दिक पांड्या को बुलाया गया है. शानदार गेंदबाजी करते हुए महज 2 रन दिए पांड्या ने. 10 ओवर के बाद अविष्का फर्नांडो 19 और कुशल मेंडिस 3 रन बनाकर खेल रहे हैं.

    10 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 52/2

    10वां ओवर
    0 1 0 1 0 0



  • Jul 06, 2019 15:50 IST

    9वां ओवर: भुवनेश्वर कुमार
    0 0 0 0 1 0 
    इस ओवर से 1 रन 



Advertisment