LIVE FIFA WORLD CUP 2018 Portugal Vs Spain
फीफा विश्व कप के ग्रप बी के एक रोमांचक मुकाबले में आज स्पेन का सामना मौजूदा यूरोपीय चैम्पियन पुर्तगाल से होगा।
कोच से जुड़े विवादों के बीच स्पेन की टीम स्टार फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नेतृत्व वाली पुर्तगाल को हराकर टूर्नामेंट की सकारात्मक शुरुआत करना चाहेगी।
फीफा विश्व कप शुरू होने से एक दिन स्पेन ने अपने मुख्य कोच जुलेन लोपतेगुई को बर्खास्त कर दिया और उनकी जगह टीम के खेल निदेशक फर्नाडो हिएरो को मुख्य कोच का पद सौंपा।
स्पेन को खिताब जीतने को प्रबल दोवेदार माना जा रहा था लेकिन कोच को लेकर उठे विवाद के बाद प्रशंसकों के मन में संशय पैदा हो गया है।
हालांकि, टीम के कप्तान सर्गियो रामोस ने प्रशंसकों से कहा कि उनकी इस टूर्नामेंट में एकजुट होकर खेलेगी।
LIVE अपडेट्सः
#रोनाल्डो ने अपने करियर की 51वीं हैट्रिक जमाई और उल्लेखनीय है कि विश्व कप के इतिहास की भी यह 51वीं हैट्रिक है। गोल स्कोरिंग मशीन बने रोनाल्डो।
#क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हैट्रिक गोल कर दिया है। मैच फिर से 3-3 से बराबर हो गया है।
#स्पेन ने आंद्रेस इनिएस्टा की जगह थियागो अलकांतारा आए हैं जबकि पुर्तगाल ने बेनार्डो सिल्वा की जगह रिकार्डो क्वेरेस को उतारा है
# स्पेन अब पूरी तरह से पुर्गाल पर हावी दिख रहा है। उसने एक और गोल करते हुए बढ़त बना ली है। स्कोर 3-2
# दूसरे हॉफ में स्पेन ने वापसी कर ली है। स्पेन ने दूसरा गोल कर दिया है। स्कोर 2-2 से बराबर। डिएगो कोस्टा ने 55वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागा।
# दूसरे हॉफ का खेल शुरू हो गया है।
# हॉफ टाइम का खेल खत्म हो गया है। पुर्तगाल ने बढ़त बना ली है। स्कोर 2-1 है।
#रोनाल्डो ने दागा दूसरा गोल, पुर्तगाल 2-1 से आगे
#PORESP 2-1!@Cristiano grabs his second of the game! pic.twitter.com/BlDs5jnmJx
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 15, 2018
# मैच का 42 मिनट खत्म हो गया है। स्कोर अभी भी 1-1 है।
# ब्रूनो फर्नाडेस को मिला यैलो कार्ड, स्पेन को मिला फ्री हिट का अवसर लेकिन कोशिश नाकाम रहीं।
# स्पेन के डिएगो कोस्टा ने दागा अपना 8वां गोल
D I E G O
C O S T A!#PORESP 1-1! pic.twitter.com/lGRirMyvcv— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 15, 2018
# स्पेन ने दागा पहला गोल, स्कोर 1-1 से बराबर
# 4वें मिनट में पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दागा गोल, रोनाल्डो का यह 82वां गोल था।
2006: ⚽️
2010: ⚽️
2014: ⚽️
2018: ⚽️@Cristiano has now scored at four different FIFA #WorldCup editions. pic.twitter.com/hrsoYkBhtB— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 15, 2018
# पुर्तगाल ने दागा पहला गोल, बनाई 1-0 की बढ़त
Game 1: Late goal
Game 2: Late goal
Game 3: EARLY GOAL@Cristiano scores a penalty to give @selecaoportugal the lead! #PORESPpic.twitter.com/s3VwSPlCdm— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 15, 2018
# पुर्तगाल-स्पेन के बीच मुकाबला शुरू
We're under way in Sochi!
Follow the #PORESP Live Blog 👉 https://t.co/F3WTYtiMIxpic.twitter.com/P7tXbmjgDB
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 15, 2018
टीम:
स्पेन:
गोलकीपर: डेविड डि गिया, पेपे रियना, केपा अरीर्जाब्लागा।
डिफेंडर: जॉर्डी आल्बा, नाचो मोनरियल, अल्वारो ऑडरियोजोला, नाचो फनार्डीज, दानी कार्वाह्लो, जेरार्ड पीके, सर्गियो रामोस, सेजार अजपिलिकुएटा।
मिडफील्डर: सर्गियो बुस्क्वेट्स, इस्को, थियागो अल्कांत्रा, डेविड सिल्वा, आंद्रेस इनिएस्ता, साउल निगुएज, कोके।
फारवर्ड: मार्को असेंसियो, इयागो, डिएगो कोस्टा, रोर्डिगो मोरेनो, लुकस वाजक्वेज।
पुर्तगाल:
गोलकीपर: एंथोनी लोपेस, बेटो और रुई पैट्रीसियो।
डिफेंडर: ब्रूनो आल्वेस, सेड्रिक सोआरेस, जोसे फोंते, मारियो रुई, पेपे, राफेल गरेरो, रिकाडरे परेरा, रुबेन दियास।
मिडफील्डर: आंद्रेस सिल्वा, ब्रूनो फनार्डेस, जाओ मारियो, जाओ मोटिन्हो, मैनुअल फनार्डेस, विलियम कार्वाल्हो।
फारवर्ड: आंद्रे सिल्वा, बनार्डो सिल्वा, जेल्सन मार्टिन्स, गोनकालो गुएडेस, रिकाडरे क्वारेसमा, क्रिस्टियानो रोनाल्डो।
और पढ़ेंः Fifa World Cup 2018: गिमेनेज के गोल से उरुग्वे ने मिस्र को 1-0 से हराया
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us