FIFA World Cup 2018: अभ्यास मैच में इंग्लैंड से हारा नाइजीरिया

रूस में 14 जून से आयोजित होने वाले फीफा विश्व कप से पहले खेले गए एक अभ्यास मैच में इंग्लैंड ने नाइजीरिया को मात दी।

रूस में 14 जून से आयोजित होने वाले फीफा विश्व कप से पहले खेले गए एक अभ्यास मैच में इंग्लैंड ने नाइजीरिया को मात दी।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
FIFA World Cup 2018:  अभ्यास मैच में इंग्लैंड से हारा नाइजीरिया

इंग्लैंड ने नाइजीरिया को हराया (फाइल फोटो)

रूस में 14 जून से आयोजित होने वाले फीफा विश्व कप से पहले खेले गए एक अभ्यास मैच में इंग्लैंड ने नाइजीरिया को मात दी।

Advertisment

वेम्बले स्टेडियम में शनिवार रात खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने नाइजीरिया को 2-1 से हराया।

इंग्लैंड ने मैच की अच्छी शुरुआत की। सातवें मिनट में किरान ट्रिपिएर से मिले पास को गैरी काहिल ने गोल में तब्दील कर टीम का खाता खोला।

इसके बाद कप्तान हैरी काने ने राहीम स्टर्लिग से मिले पास को नाइजीरिया के गोल पोस्ट तक पहुंचाया और इंग्लैंड को 2-0 से आगे कर दिया।

दूसरे हाफ में नाइजीरिया ने खेल में वापसी की लेकिन वह केवल एक ही गोल दाग पाया।

एलेक्स इवोबी ने 47वें मिनट में नाइजीरिया के लिए गोल किया। यह टीम की ओर से किया गया इस मैच का एकमात्र गोल था।

इसके बाद नाइजीरिया की टीम दूसरा गोल दाग पाने में असफल रही और उसे 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : IANS

fifa-world-cup England Nigeria
      
Advertisment