Fifa World cup 2018: मोरक्को के खिलाफ रोनाल्डो के गोल से जीता पुर्तगाल
कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो द्वारा हेडर के जरिए किए गए गोल की मदद से पुर्तगाल ने बुधवार को खेले गए ग्रुप मुकाबले में मोरक्को को 1-0 से हराकर फीफा विश्व कप-2018 में अपना जीत का खाता खोल दिया।
नई दिल्ली:
कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो द्वारा हेडर के जरिए किए गए गोल की मदद से पुर्तगाल ने बुधवार को खेले गए ग्रुप मुकाबले में मोरक्को को 1-0 से हराकर फीफा विश्व कप-2018 में अपना जीत का खाता खोल दिया।
लुज्निकी स्टेडियम में इस हार के बाद मोरक्को की टीम नॉकआउट से लगभग बाहर हो गई है। उसे ग्रुप-बी में खेले गए पहले मैच में ईरान से हार का सामना करना पड़ा था।
चौथे ही मिनट में कॉर्नर से मिले गोल के अवसर को पुर्तगाल के लिए कप्तान रोनाल्डो ने जाया नहीं जाने दिया। बर्नाडो सिल्वा ने कॉर्नर से गोल पास किया, जिसे रोनाल्डो ने हेडर के शॉट के साथ मोरक्को के गोल पोस्ट तक पहुंचाकर पुर्तगाल का खाता खोला।
Victory for #POR thanks to another goal from @Cristiano! #PORMOR pic.twitter.com/lLlQIU7WSt
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 20, 2018
रोनाल्डो विश्व स्तर पर सबसे अधिक गोल दागने वाले यूरोपीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कुल 85 गोल किए हैं। यही नहीं, वह विश्व कप चार या उससे अधिक गोल करने वाले दूसरे पुर्तगाली खिलाड़ी हैं। 1966 में युसेबियो ने नौ गोल दागे थे। रोनाल्डो ने स्पेन के खिलाफ तीन गोल किए थे। वह मुकाबला 3-3 से बराबरी पर छूटा था।
पुर्तगाल के सामने मोरक्को का डिफेंस बेहद कमजोर था। आठवें मिनट में रोनाल्डो को एक और मौका मिला, लेकिन उनका शॉट गोल पोस्ट के बेहद करीब से होकर गुजर गया।
रोनाल्डो की टीम के खिलाफ संघर्ष कर रही मोरक्को को 10वें मिनट में कॉर्नर से गोल का अवसर मिला, लेकिन पुर्तगाल के गोलकीपर रुइ पेट्रिको ने इसे शानदार तरीके से सेव कर दिया।
बाईं ओर से मोरक्को का डिफेंस पुर्तगाल के अटैक को नहीं झेल पा रहा था। इसी कारण उसकी कई कोशिशें नाकाम हो रही थीं। 10 मिनट में उसे तीन बार कॉर्नर से गोल दागने का अवसर मिला और तीनों बार टीम असफल रही।
पहले गोल के साथ बढ़त हासिल करने वाली पुर्तगाल कहीं न कहीं अपनी लय को खो रही थी। हालांकि, इस बीच 30वें मिनट में रोनाल्डो ने फ्रीकिक पर गोल किया, लेकिन मोरक्को ने इसे असफल कर दिया।
अवसरों को भुना पाने में असफल रही मोरक्को टीम पहले हाफ में गोल स्कोर नहीं कर पाई और पुर्तगाल ने पहले हाफ के समापन तक 1-0 की बढ़त बनाए रखी।
दूसरे हाफ की शुरुआत के बाद एक समय पर दो मिनट के भीतर मोरक्को के गोल के लिए दागे दो शॉट पुर्तगाल के गोलकीपर पेट्रिको ने बेहतरीन तरीके से सेव करते हुए रद्द कर दिए। मोरक्को के कप्तान मेहदी बेनातिया और मिडफील्डर नौरेदिने अमराबत आगे बढ़ते हुए अपनी हर कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें अटैकिंग टीम से मदद नहीं मिल रही थी।
मोरक्को को 78वें और 79वें मिनट में फ्री किक से गोल करने के दो अवसर मिले। पहले मौके पर कप्तान बेनातिया का हेडर गोल पोस्ट के की बाहरी ओर निकल गया, वहीं दूसरी कोशिश भी नाकाम हो गई।
पुर्तगाल के डिफेंस पर मोरक्को का अटैक लगातार जारी था, लेकिन उसकी हर कोशिश नाकाम हो रही थी। मैच के निर्धारित समय की समाप्ति के बाद पांच मिनट के अतिरिक्त समय में 93वें मिनट में कप्तान बेनातिया को गोल करने का अवसर मिला था, लेकिन वह इसमें भी नाकाम रहे और इस कारण आखिरकार मोरक्को को पुर्तगाल से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा।
विश्व कप से बाहर हो चुकी मोरक्को को अपना आखिरी ग्रुप मैच स्पेन के खिलाफ खेलना है। पुर्तगाल ने इस मैच से तीन अंक हासिल किए हैं, लेकिन अंतिम-16 दौर में उसका प्रवेश ईरान के खिलाफ आखिरी मुकाबले से तय होगा।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
-
Riddhima Kapoor: पापा ऋषि कपूर की आखिरी कॉल नहीं उठा पाईं रिद्धिमा कपूर, आज तक है अफसोस
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी