Fifa World Cup 2018: अहम मुकाबले में आज अर्जेटीना का सामना नाइजीरिया से

फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण में ग्रुप-डी के अहम मैच में सेंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम में आज अर्जेटीना का सामना नाइजीरिया से होगा।

फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण में ग्रुप-डी के अहम मैच में सेंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम में आज अर्जेटीना का सामना नाइजीरिया से होगा।

author-image
desh deepak
एडिट
New Update
Fifa World Cup 2018: अहम मुकाबले में आज अर्जेटीना का सामना नाइजीरिया से

अर्जेटीना के कप्तान लियोनेल मेसी (फाइल फोटो)

फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण में ग्रुप-डी के अहम मैच में सेंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम में आज अर्जेटीना का सामना नाइजीरिया से होगा। अंकतालिका में क्रोएशिया छह अंकों के साथ पहले स्थान पर है और अगले दौर में जगह बना चुका है।

Advertisment

नाइजीरिया के दो मैचों में एक जीत के साथ तीन अंक हैं और वो दूसरे स्थान पर है। आइसलैंड और अर्जेटीना के एक-एक अंक है, लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण आइसलैंड तीसरे स्थान पर है।

अगर अर्जेंटीना आखिरी मैच में नाइजीरिया को हरा देता है तो फिर उसे क्रोएशिया और आइसलैंड के बीच होने वाले मैच पर नजरें रखनी होंगी और दुआ करनी होगी की क्रोएशिया पहली बार विश्व कप खेल रही आइसलैंड को मात दे दे। यही एक समीकरण है जो अर्जेंटीना को खिताब की दौड़ में रख सकता है।

अर्जेटीना को नाइजीरिया को बड़े अंतर से मात देनी होगी क्योंकि अगर आइसलैंड भी क्रोएशिया को हरा देता और अर्जेटीना नाइजीरिया को मामूली अंतर से हराता है तो आइसलैंड बेहतर गोल अंतर के रहते हुए अगले दौर का टिकट कटा लेगा।

लेकिन नाइजीरिया अर्जेटीना से ड्रॉ भी खेल लेती है तो भी वह अगले दौर में जा सकती है। यह मैच अर्जेटीना के लिए बेहद अहम है।

और पढ़ेंः Fifa World Cup 2018: पुर्तगाल ने ईरान से ड्रॉ खेलकर प्री-क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

अर्जेटीना इस अहम मैच में पुरानी गलतियां नहीं कर सकता। दोनों मैचों में उसके डिफेंस ने बेहद निराश किया है। नाइजीरिया के खिलाफ भी अगर टीम ने इसमें सुधार नहीं किया तो उसका नुकसान बहुत बड़ा होगा।

अर्जेटीना की उम्मीदें अपने कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी पर हैं। मेसी को इस मैच में अपना जादू दिखाना होगा।

वहीं अगर नाइजीरिया की बात की जाए तो पहले मैच में क्रोएशिया से मिली हार के बाद टीम ने अगले मैच में आइसलैंड को आसानी से 2-0 से मात दी थी। उस मैच में अहमद मुसा ने अपनी टीम के लिए दो गोल किए थे। टीम का भार उन्हीं के कंधों पर है।

नाइजीरिया को इस मैच में सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि अर्जेंटीना घायल शेर है और वापसी को उतारू है। नाइजीरियाई डिफेंस को जरूरत से ज्यादा सतर्क और चुस्त रहने की जरूरत है।

टीमें

अर्जेटीना :

गोलकीपर : विल्फ्रेडो काबालेरो, फ्रांको अमार्नी, नाहुएल गुजमान

डिफेंडर : गेब्रिएल मासेडरे, जेवियर माशेरानो, निकोल्स ओटामेंडी, फेडरिको फाजियो, मार्कोस रोजो, निकोल्स टागलियाफिको, क्रिस्टियन एंसाल्डी, मार्कोस अकुना

मिडफील्डर : लुकास बिगलिया, एडुआडरे साल्वियो, एवेर बानेगा, एंजेल डी मारिया, एंजो पेरेज, गियोवानी लो सेल्सो, मैक्सीमिलियानो मेजा।

फॉरवर्ड : लियोनेल मेसी, सर्गियो एगुएरो, गोंजालो हिगुएन और पाउलो डेबाला।

नाइजीरिया टीम :

गोलकीपर : फ्रांसिस यूझोहो, इकेचाुक्वु इजेनेवा, डेनियल अक्पेयी

डिफेंडर : विलियम ट्रस्ट-इकोंग, अबुदुल्लाही सेहु, टायरोने इबुएही, एल्डरसन, इचेहिजीले, ब्रायन इडुवो, चिडजोई अवेजेइम, लियोन बालोगुन, केनेथ ओमेरेयु।

मिडफील्डर : मिकेल जॉन ओबी, ओगेनयी ओनाजी, विलफ्राइड नदिदी, ओगेनेकारो इटेबो, जॉन ओगु, जोएल ओबी।

फॉरवर्ड : अहमद मुसा, केलेची इहेननाचो, विक्टल मोजेज, ओडियोन इघालो, एलेक्स इवोबी, सिमोने न्वान्को।

और पढ़ेंः Fifa World Cup 2018: डेनमार्क के खिलाफ फ्रांस की कप्तानी करेंगे राफेल वरान

Source : IANS

match preview FIFA World Cup 2018 argentina Vs nigeria today fifa match pittsburg stadium
      
Advertisment