फीफा विश्व कप में 36 साल बाद वापसी कर रहा पेरू आज मोडरेविया एरीना में डेनमार्क के खिलाफ ग्रुप सी के अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेगा। देनों देशों के बीच फुटबाल का यह पहला मुकाबला होगा।
कोनमेबोल में किसी तरह जद्दोजहद करते हुए पांचवां स्थान हासिल करने के बाद पेरू ने विश्व कप क्वालीफायर के प्लेऑफ में न्यूजीलैंड को हराकर मुख्य टूर्नामेंट में 36 साल बाद प्रवेश किया। यह पल पेरू के लिए जश्न का पल रहा।
पेरू के लिए सबसे खुशी की बात उसके स्टार खिलाड़ी कप्तान पाउलो गुएरेरो का टीम में दोबरा शामिल होना है। प्रतिबंधित दवा के सेवन के आरोप के कारण गुएरेरो को निलंबित कर दिया गया था, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले उन्हें वापस टीम में शामिल कर लिया गया। वह राष्ट्रीय टीम के इतिहास में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।
LIVE अपडेट्सः
# डेनमार्क ने पेरू को 1-0 से दी मात
# डेनमार्क गोल बचाने के लिए पूरा जोर लगाए हुए है। पेरू को गोल की तलाश है ताकि वो बराबरी कर सके।
# 90 मिनट के बाद खेल में 5 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है।
# युसूफ युरारी पोलसन ने 59वें मिनट में लेफ्ट फुटर से डेनमार्क को 1-0 से बढ़त दिलाई।
# पहले हाफ के बाद डेनमार्क ने दागा पहला गोल, बनाई 1-0 की बढ़त
# दूसरे हाफ का खेल शुरू
# पहले हाफ के बाद डेनमार्क-पेरू का स्कोर 0-0
# डेनमार्क के विलियम विलियम क्विस्ट को स्ट्रेचर पर मैदान से ले जाया गया, उनकी जगह लासे शोएने को मैदान पर उतारा है।
# पेरू के रेनाटो टापिया को मिला यैलो कार्ड।
# डेनमार्क के विलियम क्विस्ट हुए चोटिल।
# डेनमार्क ने 18वें मिनट में पहला कॉर्नर हासिल किया लेकिन उसको कोई फायदा नहीं हुआ।
# दोनों ही टीम आक्रामक रूप से खेल रहीं है। लेकिन अभी तक किसी को गोल करने में सफलता नहीं मिली है। 15 मिनट का खेल हो चुका है। पेरू से डेनमार्क को सावधान रहने की जरूरत है।
# डेनमार्क-पेरू के बीच मुकाबला शुरू
टीम:
डेनमार्क:- गोलकीपर-कैस्पर श्माइकल, जोनास लोस्सल, फेडेरिक रोनबो
डिफेंडर- सिमोन काएर, आंद्रेस क्रिस्टेनसन, माथियास जोर्गेनसन, जानिक वेस्टरगार्ड, हेनरिक डाल्सगार्ड, जेंस स्ट्रेगर लार्सेन, जोनास नु़डसेन
मिडफील्डर: विलियम क्विस्ट, थोमस डेलाने, लुकास लेरागर, लासे शोने, क्रिस्टियन एरिकसन, मिशेल क्रोन-डेली
स्ट्राइकर: पियोने सिस्टो, मार्टिन ब्राथवैट, आंद्रेस कोर्निलियुस, विक्टर फिश्चेर, युसुफ पोल्सन, निकोलाई जोर्गेनसन, कास्पर डोलबर्ग।
पेरू:- गोलकीपर : पेद्रो गालेसे, कार्लोस सासेडा और जोस कार्वालो।
डिफेंडर : एल्डो कोजरे, लुइस एडविनाकुला, मिगुएल अराजुओ, एल्बटरे रोड्रिगेज, क्रिस्टियन रामोस, एंडरसन सेंटामारिया, निल्सन लोयोला, मिगुएल ट्राउको।
मिडफील्डर : रेनाटो टापिया, प्रेडो एक्विनो, योशिमार योतुन, एडिसन फ्लोरेस, पाउलो हुर्तादो, विल्डर काटार्गेना, क्रिस्टन कुएवा, एंडी पोलो।
फारवर्ड : आंद्रे कारिलो, जेफरसन फारफान, राउल रुइडियाज, पाउलो गुएरेरो।
और पढ़ें: Fifa World Cup 2018: आत्मघाती गोल से ईरान को मिली विश्व कप की दूसरी जीत
Source : News Nation Bureau