फीफा विश्व कप 2018: आज खेला जाएगा तीन मैच, देखने को मिलेगा रोनाल्डो का जलवा

फीफा विश्व कप 2018 में आज (शुक्रवार) तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 5:30 से ग्रुप A की टीम इजिप्ट और उरुग्वे के बीच होगा।

author-image
saketanand gyan
एडिट
New Update
फीफा विश्व कप 2018: आज खेला जाएगा तीन मैच, देखने को मिलेगा रोनाल्डो का जलवा

पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो (फोटो: IANS)

फीफा विश्व कप 2018 में आज (शुक्रवार) तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 5:30 से ग्रुप A की टीम इजिप्ट और उरुग्वे के बीच होगा। 

Advertisment

दूसरा मुकाबला रात 8:30 बजे ग्रुप B की टीम मोरक्को और ईरान के बीच खेला जाएगा। तीसरा और आज का आखिरी मुकाबला देर रात 11:30 बजे शुरू होगा। यह मैच ग्रुप B की 2 मजबूत टीमें पुर्तगाल और स्पेन के बीच खेला जाएगा। आइए तीनों टीमों के बारे में थोड़ा जान लें।

इजिप्ट बनाम उरुग्वे

इजिप्ट के लिए उरुग्वे के खिलाफ मैच में स्टार स्ट्राइकर मोहम्मद सलाह की फिटनेस चिंता का विषय है। सलाह की कमी इसलिए भी खलेगी क्योंकि ग्रुप A को बेहद कमजोर टीमों की ग्रुप माना जा रहा है। ऐसे में इजिप्ट अन्य तीन टीमों से बेहतर बताई जा रही है और उसको आसानी से अगले राउंड का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। 

मोरक्को बनाम ईरान

ईरान को विश्वकप से पहले कई बाहरी समस्याओं का सामना करना पड़ा। विश्वकप से पहले कई खिलाड़ियों के लिए एक नामी कंपनी ने खेल किट भेजने से मना कर दिया था। उसके 2 दोस्ताना मैच भी रद्द कर दिए गए लेकिन सभी बातों को भुलाकर आज ईरान की टीम मोरक्कों के खिलाफ खेलने उतरेगी। 

ईरान की रैंकिंग 37 है जबकि मोरक्को की रैंकिंग 41 है। इरान ने फीफा में अब तक 12 मैच खेले हैं जिसमें उसे 8 में हार का सामना करना पड़ा है जबकि 1 मैच उसने ज्रा खेला है और 1 में उसे जीत मिली है।

वहीं मोरक्को ने 13 मैच खेले हैं जिसमें उसे 7 में हार, 2 में जीत मिली है। अन्य 4 मैच ड्रा रहा है।

पुर्तगाल बनाम स्पेन

आज का सबसे बड़ा मैच रात 11:30 बजे शुरू होगा। यह मुकाबला पुर्तगाल और स्पेन के बीच खेला जाएगा। इस मैच में सबकी निगाहें पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो पर होगी। पुर्तगाल को फीफा विश्वकप 2018 के खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इस टीम ने 2 साल पहले ही फ्रांस को हराकर युरोपीय खिताब जीता था। 

पुर्तगाल ने इससे पहले जब किसी बड़े टूर्नामेंट में स्पेन को हराया था तब रोनाल्डो उस मैच में खेले थे। यूरो 2004 के ग्रुप चरण के उस मैच में पुर्तगाल ने 1-0 से जीत दर्ज की थी। रोनाल्डो तब केवल 19 साल के थे और अब वह अपने देश की तरफ से सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाडिय़ों में शामिल हैं। रोनाल्डो के नाम पर 81 गोल दर्ज हैं।

जहां पुर्तगाल के प्रशंसक रोनाल्डो से उम्मीद लगाए हुए हैं वहीं स्पेन के मिडफिल्डर आंद्रेस इनिएस्ता से स्पेन के प्रशंसकों को काफी उम्मीदें हैं।

दोनों टीमों की बात करें तो 35 मैचों में स्पेन और पुर्तगाल की टीमें आमने-सामने हो चुकी हैं जिसमें स्पेन ने 16 में जीत दर्ज की, जबकि पुर्तगाल को छह जीत नसीब हुईं और 13 मैच डॉ रहे हैं।

और पढ़ें: FIFA WORLD CUP 2018: मेजबान रूस ने जीत के साथ किया आगाज, सऊदी अरब को 5-0 से दी मात

Source : News Nation Bureau

Football FIFA World Cup 2018 FIFA football world cup portugal vs spain Egypt Vs uruguay morocco vs iran
      
Advertisment