IND vs ZIM: भारत के खिलाफ मैच से पहले जिम्बाब्वे के हेड कोच ने दिया बड़ा बयान, टीम इंडिया के लिए कह दी ये बात

IND vs ZIM: भारत के खिलाफ सुपर-8 के मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे के हेड कोच जस्टिन सैमन्स का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने भारतीय टीम को लेकर बड़ी बात बोली है.

IND vs ZIM: भारत के खिलाफ सुपर-8 के मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे के हेड कोच जस्टिन सैमन्स का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने भारतीय टीम को लेकर बड़ी बात बोली है.

author-image
Roshni Singh
New Update
Zimbabwe Cricket Team

Zimbabwe Cricket Team Photograph: (AFP)

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज मुकाबले में 2 बड़े उलटफेर किया था. जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को धूल चटाई थी और बिना एक भी मैच हारे सुपर-8 में जगह बनाई थी, लेकिन सुपर-8 के अपने पहले ही मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ जिम्बाब्वे को करारी हार का सामना करना पड़ा. अब सुपर-8 में जिम्बाब्वे का सामना भारत से होगा. इस मैच से पहले जिम्बाब्वे के हेड कोच जस्टिन सैमन्स ने बड़ा बयान दिया है. 

Advertisment

जिम्बाब्वे के हेड कोच ने टीम इंडिया के खेलने के स्टाइल पर दिया बड़ा बयान

जिम्बाब्वे के हेड कोच जस्टिन सैमन्स ने कहा कि हम जानते हैं कि भारतीय टीम आक्रामक रुख अपनाएगी. जस्टिन सैमन्स का मानना है कि उनकी टीम वेस्टइंडीज के मिली करारी हार के बाद अहम मैच के लिए तैयार है. बता दें कि 23 फरवरी को वेस्टइंडीज ने सुपर-8 में जिम्बाब्वे को 107 रनों के बड़े अंतर से हराया, जिसके बाद जिम्बाब्वे का नेट रन रेट बेहद ही खराब हो गया है. वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में भारत को 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा है, जिसके बाद टीम इंडिया का नेट रन रेट भी खराब हुआ है. ऐसे में जस्टिन सैमन्स को लगता है कि भारक शुरुआत में ही उनके खिलाफ हावी होकर खेलने की कोशिश करेगा. 

भारत वेस्टइंडीज के तरीके को अपनाएगा - जस्टिन सैमन्स

भारत के खिलाफ मैच से पहले जस्टिन सैमन्स ने कहा, हम जानते हैं कि भारत किस तरह से खेलेगा. उनके खेलने का तरीका भी वहीं होगा, जो वेस्टइंडीज ने अपनाया. भारतीय टीम कोई कसर नहीं छोड़ेगी. इससे हमे अच्छी सीख मिलेगी, कि हम दवाब से कैसे निपटते हैं, हम कैसे शांत कहते हैं और कैसे बिना देर किए सोच-समझकर काम करते हैं. 

26 फरवरी को खेला जाएगा भारत-जिम्बाब्वे का मैच

जस्टिन सैमन्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ की गई गलतियों को स्वीकार किया. उन्होंने कहा, हम इस मामले में थोड़ा और समझदारी से काम ले सकते हैं. चेन्नई का मैदान थोड़ा बड़ा होगा और इस वजह से यहां शायद हमे थोड़ी ज्यादा आसानी होगी. बता दें कि भारत और जिम्बाब्वे के बीच सुपर-8 का मैच 26 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. 

यह भी पढ़ें:  "मैं खुश हूं, टीम इंडिया को झटका लगना जरूरी...," साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद रवि शास्त्री ने क्यों कहा ऐसा

T20 world Cup 2026 IND vs ZIM
Advertisment