/newsnation/media/media_files/2026/01/09/wpl-2026-opening-ceremony-2026-01-09-19-07-31.jpg)
WPL 2026 Opening Ceremony Photograph: (WPL/Jio Hotster)
WPL 2026 Opening Ceremony: महिला प्रीमियर लीग 2026 का रंगारंग आगाज हो चुका है. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुई ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड सितारों का जलवा देखने के लिए मिला. इस सेरेमनी में बॉलीवुड की अदाकारा जैकलीन फर्नांडीज ने अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा. इस ओपनिंग सेरेमनी में रैपर हनी सिंह ने दर्शकों को अपने गानों पर झूमने के लिए मजबूर कर दिया.
हरनाज संधू ने की ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत
बॉलीवुड में बागी 4 से डेब्यू करने वाली मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू ने महिला सशक्तिकरण के बारे में स्पीच देकर ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत की और दर्शकों से महिलाओं को आगे बढ़ाने और उनको उड़ान देने की अपील की. हरनाज भारत को वर्ल्ड लेवल रिप्रजेंट कर चुकी है. वो 2021 में मिस यूनिवर्स बनीं थीं.
What a way to kick things off! 🥳
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) January 9, 2026
Harnaaz Sandhu sets the tone at the #TATAWPL 2026 opening ceremony, enthralling fans in Navi Mumbai 💃#MIvRCB | #KhelEmotionKapic.twitter.com/K6atioT4tK
जैकलीन फर्नांडीज ने सेरेमनी में बिखेरा जलवा
इसके बाद स्टेज पर जैकलीन ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दिया. उन्होंने लाल परी, लाल परी सॉन्ग पर डांस किया. इसके अलावा उन्होंने जुम्मे की रात है पर भी दर्शकों को थिरकने पर मजूबर कर दिया. जैकलीन का जलवा फैंस के सिर्फ चढ़कर बोला और उन्होंने कई बॉलीवुड सॉन्ग पर डांस कर फैंस का मनोरंजन किया.
Jacqueline Fernandez's special performance sets the stage on fire ahead of #TATAWPL 2026 season opener 🙌🔥#KhelEmotionKa | #MIvRCB | @Asli_Jacquelinepic.twitter.com/D7Yx2fM70o
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) January 9, 2026
हनी सिंह के गानों पर थिरके मैदान में मौजूद फैंस
इसके बाद डबल्यूपीएल 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में हनी सिंह ने अपनी आवाज का जलवा बिखेरा. उन्होंने मिलिनियर सॉन्ग गया. इसके बाद उन्होंने अपने फेमस सॉन्ग पायल पर फैंस को झूमने पर मजूबर कर दिया. ब्ल्यू आइज पर मैदान पर मौजूद फैंस दीवाने हो गए और जमकर ठुमके लगाने लगे. अंत में हनी सिंह ने लूंगी डांस पर भी फैंस का मनोरंजन किया.
Yo Yo Honey Singh in the house… what an entry 😎#TATAWPL, #MIvRCB 👉 LIVE NOW ➡️ https://t.co/9yNrlZigBPpic.twitter.com/Ij5YePvKEU
— Star Sports (@StarSportsIndia) January 9, 2026
मुंबई और बेंगलुरु के बीच होगा पहला मैच
आज यानी अब से कुछ देर बाद विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाने वाला है. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हरमनप्रीत कौर की टीम स्मृति मंधाना की टीम से दो-दो हाथ करती हुई नजर आएगी. इस मैच में ऋचा घोष, राधा यादव, पूजा वस्त्राकर और श्रेयंका पाटिल जैसी स्टार भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिलेगा.
𝗖𝗔𝗡. 𝗡𝗢𝗧. 𝗪𝗔𝗜𝗧. 🤩
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) January 9, 2026
📍 Navi Mumbai
⏰ 7:30 PM IST
💻 https://t.co/rG3cQadgHN
📱 Official WPL App#TATAWPL | #KhelEmotionKa | #MIvRCB | @mipaltan | @RCBTweetspic.twitter.com/KSwnA5jZ6q
ये भी पढ़ें : WPL 2026: MI vs RCB के बीच होने वाले मैच में इन 3 भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें, धमाकेदार हैं आंकड़े
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us