WPL 2026: MI और RCB ने लॉन्च की अपनी नई जर्सी, सोशल मीडिया पर पोस्ट की स्टाइलिश तस्वीरें

WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है. इन दोनों टीमों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की हैं.

WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है. इन दोनों टीमों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
MI and RCB  jersey

MI and RCB jersey Photograph: (X/MI and RCB)

WPL 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से होने वाला है. उससे पहले दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और एक बार की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है. इसकी जानकारी एमआई और आरसीबी ने अपने एक्स अकाउंट से दी है. मुंबई ने हेली मैथ्यूज और सायका इशाक जैसी स्टार खिलाड़ियों के साथ अपने जर्सी लॉन्च की है. जबकि आरसीबी ने टीम की ऑफ स्पिन ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल की तस्वीरें शेयर कर अपनी नई जर्सी की जानकारी दी है.  

Advertisment

मुंबई इंडियंस ने नई जर्सी की लॉन्च

इस सीजन में मुंबई इंडियंस आइकॉनिक नीला और सुनहरा रंग की जर्सी के साथ नजर आने वाली है. ये जर्सी उसके मूवमेंट, मजबूती और मोमेंटम को दिखाती है. मुंबई इंडियन ने दो बार डब्ल्यूपीएल का खिताब जीता है. मुंबई ने 2023 और 2025 में महिला प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम किया था. एमआई एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने दो सीजन खिताब अपने नाम किया है. 

आरसीबी की नई जर्सी ने मचाया धमाल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की इस सीजन की जर्सी रेल और ब्लैक कलर की है, इस जर्सी में गोल्डन कलर की डिजाइन के साथ एक लाइन भी दी गई है. आरसीबी के ऊपर इस बार खिताब जीतने का दारोमदार होगा क्योंकि उन्होंने अब तक हुए तीन सीजन में से एक बार खिताब जीता है. आरसीबी ने 2024 में ट्रॉफी पर कब्जा किया था.

MI का स्क्वाड

हरमनप्रीत कौर, नैट साइवर-ब्रंट, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी. कमलिनी, अमेलिया केर, शबनम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजना सजीवन, राहिला फिरदौस, निकोला कैरी, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, साइका इशाक, मिली इलिंगवर्थ.

RCB का स्क्वाड

स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, एलिस पेरी, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, लॉरेन बेल, लिंसे स्मिथ, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्रकार, ग्रेस हैरिस, गौतमी नाइक, प्रथ्योषा कुमार, डी. हेमलता.

ये भी पढ़ें :इन बल्लेबाजों ने भारत के लिए पिछले 5 सालों में मचाया धमाल, जानिए किसके नाम दर्ज है सबसे ज्यादा रन

wpl mi rcb
Advertisment