/newsnation/media/media_files/2026/02/02/wpl-2026-gujarat-giants-vs-delhi-capitals-match-date-time-2026-02-02-17-14-20.jpg)
WPL 2026 Gujarat giants vs delhi capitals match date time
WPL 2026: वुमेन्स प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ते हुए अब एलिमिनेटर तक आ पहुंचा है. सीजन का एलिमिनेटर मैच गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 3 खेला जाएगा. इस मुकाबले को जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम के लिए टूर्नामेंट का सफर यहीं खत्म हो जाएगा. तो आइए जानते हैं कि ये मुकाबला कितने बजे शुरू होगा और आप लाइव इसे कहां देख सकेंगे?
कितनी तारीख को खेला जाएगा एलिमिनेटर मैच?
गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स ने WPL 2026 के एलिमिनेटर तक का सफर तय कर लिया है. अब एलिमिनेटर मैच 3 फरवरी को खेला जाएगा, जिसे जीतने वाली टीम फाइनल की टिकट कटा लेगी.
कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?
गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा. ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा और टॉस के लिए दोनों कप्तान 7 बजे मैदान पर आ जाएंगे.
Captain @JemiRodrigues scores the winning runs and @DelhiCapitals reach the eliminator of the TATA WPL! 🥳💙
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 1, 2026
UP NEXT 👉 #TATAWPL Eliminator 👉 #GGvDC 👉 TUE, 3rd FEB 6:30 PM pic.twitter.com/ouQ6BB9x8a
LIVE कहां देख सकेंगे मैच?
वुमेन्स प्रीमियर लीग 2026 के सभी मुकाबलों की ही तरह एलिमिनेटर मैच का भी टीवी पर प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. इसके अलावा आप मोबाइल पर जियो हॉटस्टार एप और वेबसाइट पर लाइव मैच देख सकते हैं.
ऐसी हैं दोनों टीमें
गुजरात जायंट्स महिला टीम: बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर, डेनिएल व्याट-हॉज, यास्तिका भाटिया, किम गर्थ, तितास साधु, आयुषी सोनी, शिवानी सिंह, हैप्पी कुमारी
दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम: शैफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजैन कप्प, निकी प्रसाद, चिनेले हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणानी, नंदनी शर्मा, तानिया भाटिया, अलाना किंग, लुसी हैमिल्टन, ममता मादीवाला, दीया यादव
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: वॉर्म-अप मैचों का शेड्यूल कर लीजिए नोट, जानिए कब और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us