/newsnation/media/media_files/2026/02/05/rcb-vs-dc-wpl-2026-final-2026-02-05-23-27-06.jpeg)
RCB vs DC WPL 2026 Final Photograph: (WPL)
WPL 2026 Final, RCB vs DC Highlights: महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है. इसके साथ ही आरसीबी की टीम ने अपना दूसरा WPL टाइटल अपने नाम कर लिया है. वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेले गए इस मैच आरसीबी ने टॉस जीतकर डीसी को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 203 रन बनाए हैं. आरसीबी 204 रनों के लक्ष्य को 19.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इसके साथ ही दिल्ली का पहली बार डब्ल्यूपीएल का चैंपियन बनने का सपना टूट गया है.
- Feb 05, 2026 23:22 IST
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: आरसीबी ने दूसरी बार किया WPL की ट्रॉफी पर कब्जा
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में वडोदरा में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर दूसरा बार डब्ल्यूपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है. इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स को चौथी बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है. इस बाद डीसी के पास अपना पहला WPL खिताब जीतने का मौका था लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाई.
𝘾.𝙃.𝘼.𝙈.𝙋.𝙄.𝙊.𝙉.𝙎 🏆🏆
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) February 5, 2026
Royal Challengers Bengaluru have Claimed the Crown once again in spectacular fashion to clinch the #TATAWPL 2026 title ❤️#ClaimTheCrown | #RCBvDC | #Final | @RCBTweetspic.twitter.com/JDKUm3BDqkइस मैच में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. खिताबी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट 203 रन बनाए. डीसी से मिले 204 रनों के लक्ष्य का पीछा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 19.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाकर कर सफलता पूर्वक कर दिया और दिल्ली को 6 विकेट से हरा दिया.
इस मैच में टीम के लिए जॉर्जिया वॉल ने 54 बॉल में 14 चौकों के साथ 79 रनों की पारी खेली. वहीं स्मृति मंधाना ने 41 बॉल में 12 चौके और 3 छक्कों के साथ 87 रनों की पारी खेली. इन दोनों टीमों को जीत की दहलीज पर पहुंचा और राधा यादव ने विनिंग चौका लगाकर टीम को दूसरी बार चैंपियन बनाया.
दिल्ली के लिए लिजेल ली ने 30 बॉल में 3 चौके और 3 छक्कों के साथ 37 रन बनाए. कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने 37 बॉल में 8 चौकों की मदद से 57 रनों की पारी खेली. टीम के लिए वोल्वार्ट ने 25 बॉल में 3 चौके और 2 छक्कों के साथ 44 रनों की नाबाद पारी खेली. तो वहीं हेनरी ने 15 बॉल में 4 चौके और 2 छक्कों के साथ 35 रनों की नाबाद पारी खेली.
- Feb 05, 2026 23:06 IST
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: आरसीबी बनी चैंपियन, फाइनल में दिल्ली को 6 विकेट से हराया
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: महिला प्रीमियर लीग 2026 की चैंपियन आरसीबी बन गई है. आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को डब्ल्यूपीएल के फाइनल में 6 विकेट से हरा दिया है. आरसीबी ने अंतिम 6 बॉल में 10 रन बनाकर जीत हासिल कर ली.
𝐓𝐰𝐨-𝐭𝐢𝐦𝐞 C𝐡𝐚𝐦𝐩𝐢𝐨𝐧𝐬 𝐨𝐟 𝐭𝐡𝐞 #𝐓𝐀𝐓𝐀𝐖𝐏𝐋. 🏆❤️🔥
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) February 5, 2026
From the first ball to the final roar, we owned the journey. 🔴✨
Top of the table all season, with a new star shining every night. 🌟
Built on belief 🤝, powered by depth 💪, and driven by togetherness ❤️🔥.
A… pic.twitter.com/oVXOAfMw0l - Feb 05, 2026 23:03 IST
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: आरसीबी को लगा चौथा झटका
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: आरसीबी को चौथा झटका कप्तान स्मृति मंधाना के रूप में लगा है. उन्हें चिनेल हेनरी ने बोल्ड कर दिया है. मंधाना ने 41 बॉल में 12 चौके और 3 छक्कों के साथ 87 रनों की पारी खेली टीम ने 19 ओवर में 4 विकेट खोकर 194 रन बना लिए हैं. अब टीम को जीत के लिए 6 बॉल में 10 रनों की जरूरत है.
- Feb 05, 2026 22:57 IST
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: आरसीबी को लगा तीसरा झटका
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: आरसीबी को तीसरा झटका ऋचा घोष के रूप में लगा है. ऋचा 1 चौके के साथ 6 रन बनाकर नंदनी शर्मा की बॉल पर मिनू मणी को कैच थमा बैठी. टीम का स्कोर 18 ओवर के बाद 182/3 है.
- Feb 05, 2026 22:52 IST
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: आरसीबी को लगा दूसरा झटका
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: आरसीबी को दूसरा झटका जॉर्जिया वॉल के रूप में लगा है. मिनू मणी ने शेफाली वर्मा के हाथों कैच आउट कराया. वाल ने 54 बॉल में 14 चौकों के साथ 79 रनों की पारी खेली. टीम का स्कोर इस समय 17 ओवर के बाद 176/2 है.
- Feb 05, 2026 22:42 IST
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स से जीत के लिए मिले 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान स्मृति मंधाना धमाकेदार पारी खेल रही हैं. उन्होंने पहले 23 बॉल पर 5 चौके और 3 छककों के साथ 50 रन पूरे कर अर्धशतक ठोका. इसके बाद टीम का स्कोर तेज से बढ़ाया. मंधाना अब तक 34 बॉल में 10 चौके और 3 छक्कों के साथ 75 रन बनाकर नाबाद बल्लेबाजी कर रही हैं. टीम का स्कोर 15 ओवर में 162/1 हैं.
- Feb 05, 2026 22:38 IST
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: आरसीबी ने 14 ओवर में पूरे किए 150 रन
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 14 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 150 रन पूरे करि लिए हैं. टीम के लिए स्मृति मंधाना 65 और जॉर्जिया वॉल 72 रन बनाकर खेल रही है. टीम को अब 6 ओवर में जीत के लिए 53 रनों की जरूरत है.
- Feb 05, 2026 22:25 IST
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: जॉर्जिया वॉल ने पूरा किया अर्धशतक
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: आरसीब के लिए 204 रनों का पीछा करते हुए जॉर्जिया वॉल ने अर्धशतक लगाया है. उन्होंने 37 बॉल में 9 चौकों के साथ 50 रन पूरे किए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर 11 ओवर के बाद 1 विकेट पर 109 रन है.
- Feb 05, 2026 22:22 IST
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: आरसीब ने 100 रन किए पूरे
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 100 रन पूरे करि लिए हैं. टीम के लिए स्मृति मंधाना 39 और जॉर्जिया वॉल 48 रन बनाकर खेल रही है. टीम को अब 10 ओवर में जीत के लिए 104 रनों की जरूरत है.
- Feb 05, 2026 22:07 IST
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: आरसीबी ने 7 ओवर में बनाए 71 रन
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: दिल्ली कैपिटल्स से जीत के लिए मिले 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने 7 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 71 रन बना लिए हैं. इस समय स्मृति मंधाना 23 और जॉर्जिया वॉल 36 रनों पर नाबाद खेल रही हैं. टीम को जीत के लिए अब 78 बॉल में 133 रनों की जरूरत है.
- Feb 05, 2026 21:49 IST
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: आरसीबी को पहला झटका
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: आरसीबी को ग्रेस हेरिस (9) के रूप में दूसरे ओवर की पहली बॉल पर पहला झटका लगा. चिनेल हेनरी ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया. 3 ओवर के बाद आरसीबी की टीम एक विकेट खोकर 25 रन बना चुकी है.
- Feb 05, 2026 21:34 IST
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: आरसीबी की बल्लेबाजी हुई शुरू
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: दिल्ली के जीत के लिए मिले 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए कप्तान स्मृति मंधाना और ग्रेस हेरिस आई हैं.
- Feb 05, 2026 21:20 IST
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: आरसीबी को डीसी ने दिया 204 का टारगेट
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में आरसीबी को जीत के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने 204 रनों का लक्ष्य दिया है. दिल्ली ने जेमिमा रोड्रिग्स 57, लौरा वोल्वार्ट 44, चिनेल हेनरी 35 और लिजेल ली 37 की शानदार पारी की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए. अब स्मृति मंधाना की टीम को जीत के लिए 204 रन बनाने होंगे.
- Feb 05, 2026 21:15 IST
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: दिल्ली कैपिटल्स ने बनाए 203 रन
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य दिया है. टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए.
- Feb 05, 2026 21:08 IST
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: दिल्ली कैपिटल्स ने 19वें ओवर में बनाए 24 रन
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: दिल्ली कैपिटल्स के लिए लौरा वोल्वार्ट और चिनेल हेनरी ने मिलकर नादिन डी क्लर्क के 19वें ओवर में 24 रन बनाए. दिल्ली का स्कोर महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में 19 ओवर के बाद 3 विकेट पर 188 रन है.
- Feb 05, 2026 21:03 IST
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: दिल्ली कैपिटल्स ने 18वें ओवर में बनाए 10 रन
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: दिल्ली कैपिटल्स ने अरुंधति रेड्डी के 18वें ओवर में सिर्फ 10 रन बनाए. लौरा ने इस ओवर में एक छक्का लगाया.
- Feb 05, 2026 21:00 IST
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: दिल्ली कैपिटल्स ने 17वें ओवर में बनाए 6 रन
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: दिल्ली कैपिटल्स ने पारी के 17वें ओवर में सिर्फ 6 रन बनाए. आरसीबी के लिए ये ओवर लॉरेन बेल ने डाला और मात्र 6 रन दिए. इस समय लौरा वोल्वार्ट 30 और चिनेल हेनरी 2 रन पर बल्लेबाजी कर रही हैं. टीम का स्कोर 17 ओवर के बाद 3 विकेट पर 154 रन है.
- Feb 05, 2026 20:53 IST
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: दिल्ली कैपिटल्स को लगा तीसरा झटका
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका जेमिमा रोड्रिग्स के रूप में लगा है. जेमिमा ने 37 बॉल में 8 चौकों की मदद से 57 रन बनाए. उन्हें नादिन डी क्लर्क ने सायाली सतघरे की बॉल पर उनका कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन की राह दिखाई.
- Feb 05, 2026 20:48 IST
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: जेमिमा रोड्रिग्सन पूरा किया अर्धशतक
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में दिल्ली की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने अर्धशतक पूरा कर लिया है. जेमिमा ने पारी के 15वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया. जेमिमा ने 32 बॉल में 7 चौकों की मदद से अर्धशतक पूरा किया. इसके साथ ही टीम का स्कोर 15 ओवर के बाद 2 विकेट पर 140 हो गया है. 15वें ओवर में दिल्ली ने 11 रन बनाए.
- Feb 05, 2026 20:45 IST
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: दिल्ली कैपिटल्स ने 14वें ओवर में बनाए 9 रन
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: दिल्ली कैपिटल्स ने 13वें ओवर में 9 रन बनाए हैं. इसके साथ ही टीम का स्कोर 129/2 हो गया है.
- Feb 05, 2026 20:41 IST
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: दिल्ली कैपिटल्स ने 13वें ओवर में बनाए 7 रन
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: दिल्ली कैपिटल्स ने 13वें ओवर में 7 रन बनाए हैं. इसके साथ ही टीम का स्कोर 120/2 हो गया है. जेमिमा 33 और लौरा 15 रन पर खेल रही हैं.
Captain Jemimah Rodrigues looking in good touch already 💪
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) February 5, 2026
Will she guide #DC to a big total? 🤔
Updates ▶️ https://t.co/9sgUo0YqOI#TATAWPL | #ClaimTheCrown | #RCBvDC | #Finalpic.twitter.com/I7360pkfTX - Feb 05, 2026 20:37 IST
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: दिल्ली कैपिटल्स ने 11 ओवर में 100 रन किए पूरे
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में सिर्फ 11 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 100 रन पूरे कर लिए हैं. इस समय जेमिमा 29 और लौरा 15 रन पर खेल रही हैं.
- Feb 05, 2026 20:26 IST
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: 9 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 83/2
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: दिल्ली कैपिटल्स ने ड्रिंक्स ब्रेक तक यानी की 9 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 83 रन बना लिए हैं. इस समय टीम के लिए लौरा वोल्वार्ट 11 और जेमिमा रोड्रिग्स 8 रन बनाकर खेल रही हैं. इससे पहले शेफाली वर्मा 20 और लिजेल ली 37 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं.
- Feb 05, 2026 20:18 IST
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: दिल्ली कैपिटल्स को लगा दूसरा झटका
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: दिल्ली कैपिटल्स को लगा दूसरा झटका लिजेल ली के रूप में लगा है. उन्हें नादिन डी क्लर्क ने ग्रेस हेरिस के हाथों कैच आउट कराया. लिजेल ली ने 30 बॉल में 3 चौके और 3 छक्कों के साथ 37 रनों की तूफानी पारी खेली.
Saved by DRS...
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) February 5, 2026
...but Nadine de Klerk has the last laugh 😎
The big hitting Lizelle Lee departs in an eventful over! ☝️#DC are 83/2 after 9 overs!
Updates ▶️ https://t.co/9sgUo0YqOI#TATAWPL | #ClaimTheCrown | #RCBvDC | #Final | @RCBTweetspic.twitter.com/P8caArJ6jY - Feb 05, 2026 20:13 IST
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: लिजेल ली का तूफानी जारी, 7वें ओवर में आए 10 रन
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: दिल्ली कैपिटल्स के लिजेल ली ने सातवें ओवर में तूफानी बल्लेबाजी की और 15 रन बटोरे. उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का शुरुआती 4 बॉल में लगाया. श्रेयंका पाटिल ने इस 7वें ओवर के बाद डीसी का स्कोर 72/1 है. श्रेयंका ने इस ओवर में 19 रन दिए.
- Feb 05, 2026 20:08 IST
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: दिल्ली को लगा पहला झटका
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: दिल्ली कैपिटल्स को शेफाली वर्मा 20 के रूप मे पहला झटका लगा है. उन्हें अरुंधति रेड्डी ने पावरप्ले के अंतिम ओवर में पवेलियन भेजा है.
Clever bowling, fine wicketkeeping 👏
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) February 5, 2026
Arundhati Reddy 🤝 Richa Ghosh for #RCB's first wicket ☝️
Updates ▶️ https://t.co/9sgUo0YqOI#TATAWPL | #ClaimTheCrown | #RCBvDC | #Final | @RCBTweetspic.twitter.com/X4D066qfJy - Feb 05, 2026 20:07 IST
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: पारवप्ले में दिल्ली कैपिटल्स ने बनाए 50 रन
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: आरसीबी के लिए छठा ओवर अरुंधति रेड्डी के लिए आईं. दिल्ली ने उनके इस ओवर में 17 रन बने और दिल्ली ने एक विकेट भी गंवाया. इसके साथ ही डीसी ने पावरप्ले में 6 ओवर की समाप्ति के बाद 53/1 रन बना लिए हैं. टीम के लिए लिजेल ली 22 और लौरा वोल्वार्ड 4 रन पर खेल रहीं हैं.
Timed to perfection 👌
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) February 5, 2026
Lizelle Lee gets going early in the #Final 💪
Updates ▶️ https://t.co/9sgUo0YqOI#TATAWPL | #ClaimTheCrown | #RCBvDC | @DelhiCapitalspic.twitter.com/3HFhLk4IY1 - Feb 05, 2026 20:04 IST
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: पांचवें ओवर में दिल्ली ने बनाए 7 रन
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: आरसीबी के पांचवां ओवर लॉरेन बेल ने डाला. इस और में शेफाली वर्मा और लिजेल ली ने मिलकर 7 रन बनाए. इस समय दिल्ली का स्कोर 36/0 है.
- Feb 05, 2026 19:55 IST
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: दिल्ली कैपिटल्स ने चौथे ओवर में बनाए 20 रन
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: दिल्ली कैपिटल्ट के लिए चौथे ओवर में लिजेल ली ने तेवर बदले और छक्के के साथ सायाली सतघरे के ओवर की शुरुआत की. उन्होंने शुरुआती दो गेंदों पर 2 छक्के लगाए. इस ओवर में डीसी ने कुल 19 रन बटोर लिए. इस समय लिजेल ली 17 और शेफाली वर्मा 6 पर बल्लेबाजी कर रही है. और टीम का स्कोर 4 ओवर के बाद 29/0 है.
- Feb 05, 2026 19:50 IST
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: डीसी ने तीसरे ओवर में बनाया सिर्फ 1 रन
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: दिल्ली कैपिटल्स के लिए तीसरा ओवर लॉरेन बेल डालने के आईं. उनके इस ओवर में दिल्ली की बल्लेबाज सिर्फ 1 रन बना पाईं.
- Feb 05, 2026 19:45 IST
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: दिल्ली कैपिटल्स ने दूसरे ओवर में बनाए 3 रन
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: आरसीबी के लिए दूसरा ओवर सायाली सतघरे ने डाला. उनके ओवर में शेफाली वर्मा और लिजेल ली ने मिलकर सिर्फ 3 रन बटोरे.
- Feb 05, 2026 19:41 IST
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: दिल्ली कैपिटल्स ने पहले ओवर में बनाए 5 रन
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: आरसीबी की ओर से पहले ओवर डालते हुए लॉरेन बेल ने सिर्फ 5 रन दिए हैं. उनके आगे शेफाली वर्मा ने 1 चौका लगाया और लिजेल ली ने 1 रन लिया.
- Feb 05, 2026 19:30 IST
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: दिल्ली कैपिटल्स की बैटिंग हुई शुरू
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पारी की शुरुआत करने के लिए शेफाली वर्मा और लिजेल ली आई हैं. वहीं आरसीबी की ओर से पहले ओवर लॉरेन बेल डाल रही हैं.
- Feb 05, 2026 19:15 IST
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: मशहूर सिंगर तल्विंदर कर रहे हैं परफॉर्म
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मुकाबले में क्लोज़िंग सेरेमनी में मशहूर सिंगर तल्विंदर परफॉर्म कर रहे हैं.
- Feb 05, 2026 18:48 IST
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: आरसीबी और डीसी की प्लेइंग-11
आरसीबी - ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेट कीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लर्क, पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी, सायाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल.
डीसी - लिजेल ली (विकेट कीपर), शैफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजाने कप्प, चिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा.
- Feb 05, 2026 18:42 IST
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच डब्ल्यूपीएल 2026 के फाइनल खेला जाने वाला है. इसमें आरसीबी ने टॉसी जीतकर गेंदबाजी चुनी है. इसके डीसी की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी.
🚨 Toss 🚨@RCBTweets have won the toss against @DelhiCapitals and elected to bowl in the #Final
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) February 5, 2026
Predict the target #DC will set 🎯
Updates ▶️ https://t.co/9sgUo0YqOI#TATAWPL | #ClaimTheCrown | #RCBvDCpic.twitter.com/Gml8UX87a3आरसीबी और डीसी की कप्तान टॉस पर क्या बोलीं
आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतने के बाद कहा, 'आज हम पहले फील्डिंग करना चाहेंगे. टूर्नामेंट में यही ट्रेंड रहा है. हम उसी प्लेइंग-11 के साथ खेल रहे हैं. हम सबने चैलेंज के बारे में बात की है. आज हमारे लिए कुछ भी नहीं बदला है. एक्साइटमेंट लेवल बहुत ज्यादा है.
टॉस हारने के बाद डीसी की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा, 'ऐसे बड़े गेम में टॉस हारना बेहतर है. हम उसी टीम के साथ जा रहे हैं. हमने इसे बहुत सिंपल रखा है, अपने प्लान सिंपल रखे हैं. हमने यहां एलिमिनेटर खेला है, इसलिए हम जानते हैं कि यह कैसा होने वाला है.
- Feb 05, 2026 18:25 IST
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: दिल्ली कैपिटल्स के पास चौथी बार होगा मौका
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: दिल्ली कैपिटल्स के पास महिला प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम करने का मौका चौथी बार होगा. इससे पहले 2023, 2024 और 2025 में दिल्ली की टीम फाइनल खेल चकुी है लेकिन उसे जीत नहीं मिली. तब टीम की कप्तान मेग लेनिंग थी. अब जेमिमा रोडिग्स की कप्तानी में टीम चौथी बार में अपना पहला खिताब जीतना चाहेगी.
- Feb 05, 2026 18:07 IST
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: कैसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग-11
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग-11
आरसीबी - ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, राधा यादव, ऋचा घोष (विकेट कीपर), नादिन डी क्लर्क, पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी, सायाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल.
डीसी - लिजेल ली (विकेट कीपर), शैफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजाने कप्प, चिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा.
- Feb 05, 2026 17:48 IST
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: आरसीबी और डीसी के हेड टू हेड रिकॉर्ड्स
WPL 2026 Final, RCB vs DC LIVE UPDATES: वुमेन्स प्रीमियर लीग के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 9 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान दिल्ली ने 6 मैच जीते हैं, जबकि आरसीबी ने सिर्फ 3 मैच जीते हैं. देखा जाए तो हेड टू हेड में दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा भारी दिख रहा है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us