logo-image

WPL 2024 : 23 फरवरी से शुरू होगी वुमन्स प्रीमियर लीग, यहां देखें पूरा शेड्यूल

WPL 2024 : वुमन्स प्रीमियर लीग 2024 का शेड्यूल सामने आ चुका है. टूर्नामेंट की शुरुआत 23 फरवरी यानि आज से ठीक एक महीने बाद से शुरू होगी.

Updated on: 23 Jan 2024, 12:01 PM

नई दिल्ली:

WPL 2024 FULL Schedule :  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वुमन्स प्रीमियर लीग 2024 का शेड्यूल की तारीखें फाइनल कर दी हैं. टूर्नामेंट का दूसरा सीजन 23 फरवरी से शुरू होगा और फाइनल मुकाबला 17 मार्च को खेला जाएगा. ये WPL का दूसरा सीजन होने वाला है, जिसमें सभी 5 टीमें खेलती नजर आएंगी. टूर्नामेंट का पहला मैच पिछली बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और रनरअप रही दिल्ली कैपिटल्स टीम के बीच खेला जाएगा.  

WPL 2024 से अहम जानकारी

महिला प्रीमियर लीग (WPL 2024) के दूसरे सीजन की शुरुआत 23 फरवरी से होने वाली है. पहला मैच पिछले सीजन की फाइनलिस्ट रही मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) के बीच बैंगलोर में खेला जाएगा. एक बार फिर 5 टीमें ट्रॉफी के लिए संघर्ष करने मैदान पर उतरेंगी. टूर्नामेंट के सभी मुकाबले शाम 7.30 बजे शुरू होंगे यानि 7 बजे टॉस होंगे. शुरुआती 11 मैच बैंगलोर में और फिर बाकी के बचे हुए मैच दिल्ली में खेले जाएंगे. 

ये भी पढ़ें : 3 साल से सना को डेट कर रहे थे शोएब, भनक लगते ही सानिया मिर्जा ने उठाया था बड़ा कदम

यहां देखें पूरा शेड्यूल

23 फरवरी : मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
24 फरवरी : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम यूपी वॉरियर्स, बेंगलुरु
25 फरवरी : गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु
26 फरवरी : यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
27 फरवरी : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात जायंट्स, बेंगलुरु
28 फरवरी : मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स, बेंगलुरु
29 फरवरी : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
1 मार्च : यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स, बेंगलुरु
2 मार्च : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु
3 मार्च : गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
4 मार्च : यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, बेंगलुरु
5 मार्च : दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली
6 मार्च : गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली
7 मार्च : यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली
8 मार्च : दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स, दिल्ली
9 मार्च- मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जाइंट्स, दिल्ली
10 मार्च : दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली
11 मार्च : गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स, दिल्ली
12 मार्च : मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली
13 मार्च : दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जाइंट्स, दिल्ली
15 मार्च : दिल्ली में एलिमिनेटर
17 मार्च : दिल्ली में फाइनल.

ये भी पढ़ें : कौन हैं न्यूजीलैंड के स्नेहित रेड्डी? जिसका शुभमन गिल से है खास 'रिश्ता'