वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 : शैली सिंह ने लंबी कूद में जीता रजत पदक
वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 : शैली सिंह ने लंबी कूद में जीता रजत पदक
नैरोबी:
भारत की शैली सिंह ने अपने निजी सर्वश्रेष्ठ 6.48 मीटर में सुधार कर यहां हुए वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप के अंतिम दिन महिला लंबी कूद फाइनल में 6.59 मीटर का जम्प कर रजत पदक जीता।17 वर्षीय शैली ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन वह स्वर्ण नहीं जीत सकीं और उन्हें रजत से संतोष करना पड़ा। शैली को पूर्व जम्पर बॉबी जॉर्ज और उनकी पत्नी अंजू बॉबी जॉर्ज कोचिंग देते हैं।
शैली ने तीसरे प्रयास में 6.59 मीटर का जम्प कर बढ़त ली, लेकिन स्वीडन की माजा असकाग ने चौथे प्रयास में 6.60 मीटर का जम्प किया और स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।
तीसरे प्रयास के बाद शैली के अगले दो प्रयास फाउल रहे और वह छठे तथा फाइनल जम्प में 6.37 मीटर का जम्प ही कर सकीं। माजा ने इसके साथ ही चैंपियनशिप में महिला ट्रिपल जम्प में भी स्वर्ण पदक जीता।
शैली के रजत पदक जीतने के साथ ही भारत ने इस चैंपियनशिप में अपना तीसरा पदक जीता। उनसे पहले अमित खत्री ने रजत और चार गुणा 400 मिक्सड रिले टीम ने कांस्य पदक जीता था।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य