/newsnation/media/media_files/2026/02/24/womens-t20-world-cup-2026-team-india-schedule-when-indian-team-will-play-their-matches-2026-02-24-14-59-02.jpg)
womens t20 world cup 2026 team india schedule when indian team will play their matches
Womens T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला विश्व कप 2026 का आगाज 12 जून से होने वाला है, जिसके शेड्यूल का आईसीसी ने ऐलान कर दिया है. टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को पाकिस्तान के साथ खेले जाने वाले मैच के साथ करने वाली है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको टीम इंडिया के पूरे शेड्यूल के बारे में बताते हैं और जानते हैं कि भारतीय टीम कब और किन टीमों के खिलाफ मैच खेलने वाली है.
2 ग्रुपों में बंटी हैं 12 टीमें
आईसीसी महिला विश्व कप 2026 में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इन 12 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है. भारतीय टीम ग्रुप-1 का हिस्सा है, जिसमें उनके साथ ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदरलैंड की टीमें शामिल हैं. वहीं, ग्रुप-2 में वेस्ट इंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड की टीमें शामिल हैं.
Save the dates 🗓️
— ICC (@ICC) February 24, 2026
With all 12 teams locked in, presenting the full fixture list for ICC Women’s #T20WorldCup 2026 🏆
Details ➡️ https://t.co/ZijM7mQU38pic.twitter.com/rH9LyzEo6B
महिला टी20 वर्ल्डकप 2026 में टीम इंडिया का शेड्यूल
महिला टी20 वर्ल्डकप 2026 की शुरुआत 14 जून से होने वाली है, पहले ही मुकाबले में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होने वाले हैं. इसके बाद 17 जून को टीम इंडिया का मुकाबला 17 जून को नीदरलैंड्स के साथ होने वाला है. 21 जून को दक्षिण अफ्रीका, 25 जून क बांग्लादेश और फिर 28 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच होने वाला है.
| तिथि | मुकाबला | मैदान | समय (IST) |
|---|---|---|---|
| 14 जून | भारत vs पाकिस्तान | एजबेस्टन, बर्मिंघम | 19:00 |
| 17 जून | भारत vs नीदरलैंड्स | हेडिंग्ले, लीड्स | 19:00 |
| 21 जून | दक्षिण अफ्रीका vs भारत | ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर | 19:00 |
| 25 जून | भारत vs बांग्लादेश | ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर | 19:00 |
| 28 जून | ऑस्ट्रेलिया vs भारत | लॉर्ड्स, लंदन | 19:00 |
ये भी पढ़ें: 12 जून से शुरू होगा महिला T20 विश्व कप, ICC ने किया शेड्यूल का ऐलान, जानिए कब होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us