महिला एशियाई कप: ऑस्ट्रेलिया ने इंडोनेशिया को 18-0 से दी करारी शिकस्त

महिला एशियाई कप: ऑस्ट्रेलिया ने इंडोनेशिया को 18-0 से दी करारी शिकस्त

महिला एशियाई कप: ऑस्ट्रेलिया ने इंडोनेशिया को 18-0 से दी करारी शिकस्त

author-image
IANS
New Update
Women Aian

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

ऑस्ट्रेलिया ने एएफसी महिला एशियाई कप भारत 2022 में शुक्रवार यहां इंडोनेशिया को 18-0 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

Advertisment

फॉरवर्ड सैम केर अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल में ऑस्ट्रेलिया के सर्वकालिक शीर्ष स्कोरर रही। उन्होंने यहां मुंबई फुटबॉल एरिना में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा गोल दाग कर शानदार शुरुआत की।

केर ने कुल पांच गोल किए। वहीं, एक पेनल्टी को गोल में बदलने से विफल रहीं। इसके साथ ही एमिली वैन एगमंड ने चार गोलों का योगदान दिया। हेले रासो, ऐली कारपेंटर और क्याह साइमन ने दो-दो गोल दागे, जबकि केटलिन फोर्ड, मैरी फाउलर और ऐवी बेलिंडा लुइक ने एक-एक गोल करके टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में प्रभावित करने के लिए उत्सुक, इंडोनेशिया ने शुरुआती मिनटों में जबरदस्त खेल दिखाया, लेकिन एमिली वैन एगमंड के पास की वजह से केर ने नौ मिनट में अपना 50वां अंतर्राष्ट्रीय गोल दागा।

उस गोल ने काहिल के रिकॉर्ड को बराबर कर दिया और केर ने दो मिनट बाद ही इस रिकॉर्ड को एक और गोल करके तोड़ दिया।

देखते ही देखते ऑस्ट्रेलिया की टीम 5 गोल से आगे हो गई। इसके बाद केर ने पेनल्टी स्पॉट से अपनी गोलों की हैट्रिक पूरी की। इस बीच, खिलाड़ियों ने एक के बाद एक गोल करके इंडोनेशिया को 18-0 से करारी शिकस्त दी।

खिताब के दावेदार के तौर पर मैदान में मजबूती से पैर जमाने के बाद ऑस्ट्रेलिया सोमवार को फिलीपींस के खिलाफ ग्रुप बी में अपना दूसरा मुकाबला खेलेगा, जबकि थाईलैंड से भिड़ने पर इंडोनेशिया को सुधार की उम्मीद होगी।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment