घरेलू मैदान के 250वें टेस्ट में न्यूजीलैंड के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं गंभीर

दिलीप ट्रॉफी में अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया में वापसी करने वाले गौतम गंभीर न्यूजीलैंड के खिलाफ खतरनाक साबित हो सकते हैं

author-image
Soumya Tiwari
एडिट
New Update
घरेलू मैदान के 250वें टेस्ट में न्यूजीलैंड के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं गंभीर

दिलीप ट्रॉफी में अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया में वापसी करने वाले गौतम गंभीर न्यूजीलैंड के खिलाफ खतरनाक साबित हो सकते हैं। गंभीर का मौजूदा फॉर्म ही घरेलू सरज़मी पर उनके अच्छे प्रदर्शन की गांरटी दे रहा है। अगर गंभीर पर टेस्ट खेलते है तो उनपर अच्छे प्रदर्शन का दबाव जरूर होगा क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। पर गंभीर के हालिया फॉर्म को देखते हुए यह कहना मुश्किल नहीं है कि गंभीर न्यूजीलैंड के लिए विलेन साबित हो सकते हैं।

Advertisment

गंभीर ने दलीप ट्रॉफी की पांच पारियों में 71.20 के औसत से 356 रन बनाए थे। जिसमें 2 बार 90 रन की पारियां खेली थी।

गंभीर की 5 खास पारियां
बाएं हाथ के ओपनर गंभीर 2008 से 2011 के बीच में जबर्दस्त फॉर्म में थे और उन्होंने कई यादगार पारियां खेली थीं। इसके बाद उनका बुरा दौर शुरू हो गया था। फिर उन्होंने अगस्त, 2014 में इंग्लैंड दौरे पर वापसी भी की थी, लेकिन जगह पक्की नहीं कर पाए थे। उनकी खास पारियों पर एक नजर-

206 रन - गंभीर के नाम टेस्ट में सबसे बड़ी पारी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है। उन्होंने 29 अक्टूबर, 2008 को अपने होम ग्राउंड दिल्ली में यह दोहरा शतक बनाया था।
179 रन- यह टेस्ट में गंभीर की दूसरी बड़ी पारी है। जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 19 दिसंबर, 2008 को घरेलू मैदान मोहाली में खेली थी।
167 रन - इस बार गंभीर ने विदेशी धरती पर धूम मचाई और न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में खेलते हुए 3 अप्रैल, 2009 को दूसरी पारी में टेस्ट शतक ठोका।
167 रन - इस बार गंभीर ने श्रीलंका के खिलाफ कानपुर टेस्ट में 24 नवंबर, 2009 को अहम पारी खेली, जिसमें टीम इंडिया ने पारी और 144 रन से जीत दर्ज की थी।
139 रन - 17 दिसंबर, 2004 चटगांव में बांग्लादेश के खिलाफ खेली थी।

Source : News Nation Bureau

India vs New Zealand Kolkata Test gautam gambhir
      
Advertisment