WI vs ITA: वेस्टइंडीज ने इटली को दिया 166 का लक्ष्य, शाई होप ने लगाया शानदार अर्धशतक

WI vs ITA: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने इटली को आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 37वें मैच में 166 रनों का लक्ष्य दिया है. इस मैच में वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप ने अर्धशतकीय पारी खेली.

WI vs ITA: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने इटली को आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 37वें मैच में 166 रनों का लक्ष्य दिया है. इस मैच में वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप ने अर्धशतकीय पारी खेली.

author-image
Ashik Kumar
New Update
WI vs ITA

WI vs ITA Photograph: (AFP)

WI vs ITA: वेस्टइंडीज और इटली के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 37वां मैच खेला जा रहा है. कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले जा रहे इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए हैं. वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. अब इटली को जीत के लिए 166 रनों की जरूरत है.  

Advertisment

वेस्टइंडीज को शुरुआत में लगे 2 बड़े झटके

इस मैच में वेस्टइंडीज के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए ब्रैंडन किंग और शाई होप आए. टीम की शुरुआत खराब रही और दूसरे ही ओवर की पहली बॉल पर ब्रैंडन किंग 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद क्रीज पर आए शिमरोन हेटमायर भी 1 रन बनाकर चलते बने. वेस्टइंडीज की पारी को कप्तान होप ने संभाला और अर्धशतकीय पारी खेली. 

शाई होप ने खेली अर्धशतकीय पारी

शाई होप ने 28 बॉल में 6 चौके और 2 छक्कों के साथ अपने 50 रन पूरे किए. होप ने 46 बॉल का सामना करते हुए 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 75 रनों की पारी खेली और टीम का स्कोर 165 तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया. उनके अलावा रोस्टन चेस और शेरफेन रदरफोर्ड ने 24-24 रनों का योगदान दिया.

इटली के लिए इन गेंदबाजों ने चटकाए विकेट

वहीं इस मैच में इटली के लिए बेन मैनेंटी और क्रिशन कलुगामागे ने शानदार गेंदबाजी की और टीम को 2-2 सफलताएं दिलाईं. मैनेंटी ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि क्रिशन ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए. इन दोनों के अलावा थॉमस ड्रका और अली हसन को एक-एक विकेट मिला.

ये भी पढ़ें :WI vs ITA: इटली ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला, वेस्टइंडीज करेगी पहले बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग-11

west indies Italy T20 world Cup 2026
Advertisment