जब धोनी संन्यास लेंगे तो उन्हें महान फिनिशर में से एक के तौर पर जाना जाएगा : पोंटिंग

जब धोनी संन्यास लेंगे तो उन्हें महान फिनिशर में से एक के तौर पर जाना जाएगा : पोंटिंग

जब धोनी संन्यास लेंगे तो उन्हें महान फिनिशर में से एक के तौर पर जाना जाएगा : पोंटिंग

author-image
IANS
New Update
When MSD

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चार विकेट से हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सराहना करते हुए कहा है कि इसमें कोई शक नहीं कि धोनी महान फिनिशरों में से एक हैं।

Advertisment

धोनी के लिए यह सीजन बल्लेबाजी के लिहाज से कठिन रहा और कई लोगों को लगा था कि अब धोनी का बैकसीट में बैठने का समय आ गया है। लेकिन धोनी ने अपने स्टाइल में अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ छह गेंदों पर 18 रन बनाए और टीम को फाइनल में पहुंचाया।

पोंटिंग ने कहा, धोनी महान बल्लेबाजों में से एक हैं और इसमें कोई शक नहीं है। हम डगआउट में बैठकर सोच रहे थे कि अब रवींद्र जडेजा आएंगे या धोनी। मुझे यकीन था कि धोनी आएंगे और मैच खत्म करने की कोशिश करेंगे।

उन्होंने कहा, हम जरूरत के हिसाब से मैच खत्म नहीं कर सके और आपको पता है कि अगर आपने मिस किया तो आपको इसकी कीमत चुकानी होगी। धोनी लंबे समय से ऐसा करते आए हैं और मुझे लगता है कि हमारे गेंदबाज थोड़ा मिस कर गए। जब वह संन्यास लेंगे तो उन्हें इस खेल के महान फिनिशर के रूप में याद किया जाएगा।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment