/newsnation/media/media_files/2026/02/23/west-indies-team-2026-02-23-22-23-36.jpg)
West Indies Team Photograph: (AFP)
ZIM vs WI: वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में जिम्बाब्वे को 107 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सुपर-8 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 17.4 ओवरों में 147 रनों पर सिमट गई. जिम्बाब्वे के लिए ब्रैड इवांस ने 43 रनों नाबाद पारी खेली, लेकिन अकेले टीम को जीत नहीं दिला सके. वेस्टइंडीज के लिए गुडाकेश मोटी ने 4 विकेट लिए.
जिम्बाब्वे के लिए ब्रैड इवांस ने बनाए सबसे ज्यादा 43 रन
वेस्टइंडीज के लिए 255 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही. वेस्टइंडीज का सिर्फ एक खिलाड़ी ब्रैड इवांस 30 रनों के स्कोर को पार करने में कामयाब रहे. उन्होंने आखिरी में अकेले लड़ाई लड़ी, लेकिन सामने लक्ष्य इतना बड़ा था कि वो टीम को जीत नहीं दिला सके. ब्रैड इवांस ने 20 गेंदों पर 43 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 5 छक्के लगाए.
इसके अलावा डियोन मायर्स (28), कप्तान सिकंदर रजा (27) तदिवानाशे मारुमानी (14) और टोनी मुनयोंगा (14) रन बनाए. इसके अलावा वेस्टइंडीज का कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका और टीम को 107 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा है.
वेस्टइंडीज के लिए गुडाकेश मोटी ने लिए 4 विकेट
वेस्टइंडीज के लिए गुडाकेश मोटी ने 4 विकेट चटकाए. जबकि अकील होसेन ने 3 विकेट लिए. मैथ्यू फोर्ड ने 2 विकेट लिए. वहीं जेसन होल्डर को 1 सफलता मिली.
वेस्टइंडीज ने बनाए थे 254 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने 6 विकेट पर 254 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल है. वेस्टइंडीज के लिए शिमरन हेटमायर ने सिर्फ 34 गेंदों पर 85 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौका और 7 छक्का निकला. वहीं रोवमैन पॉवेल ने 35 गेंदों पर 59 रन बनाए, जिसमें 4 चौका और 4 छक्का शामिल रहा. शेरफेन रदरफोर्ड ने 13 गेंदों पर 33 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके अलावा रोमारियो शेफर्ड 10 गेंद पर 21 रन बनाए. जबकि जेसन होल्डर ने 4 गेंद पर 13 रनों का योगदान दिया.
यह भी पढ़ें: ZIM vs WI: वानखेड़े में शिमरन हेटमायर ने 250 की स्ट्राइक रेट से बनाए 85 रन, तोड़ दिया अपना ही रिकॉर्ड
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us