/newsnation/media/post_attachments/images/2016/12/24/84-sehwag.png)
वीरेन्द्र सहवाग
टीम इंडिया पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ट्वीटर पर लगातार अपने ट्वीट के तीर से सबको घायल करते हैं। सहवाग अपने फनी और मजेदार ट्वीट की वजह से आये दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। ऐसा ही एक ट्वीट सहवाग ने शनिवार को किया।
यह भी पढ़ें-तिहरा शतक ठोंक कर करूण नायर ने खत्म किया सहवाग का 'अकेलापन'
आपने कभी ना कभी मदर बोर्ड को देखा होगा। लेकिन क्या आपके मन में कभी ऐसा सवाल आया कि उस मदर बोर्ड में क्रिकेट भी खेला जा सकता हैं? शायद नहीं आया होगा। लेकिन ये ख्याल वीरेन्द्र सहवाग के मन में आया है। सहवाग ने मदर बोर्ड की एक फोटो शेयर करते हुए मजेदार सा ट्वीट किया।
This is not Dubai , It's Mother Board.
Feel like playing cricket in the empty spaces in this . pic.twitter.com/ARHJVoul5s— Virender Sehwag (@virendersehwag) December 24, 2016
सहवाग ने लिखा, 'यह दुबई नहीं बल्कि मदर बोर्ड है। इसके खाली स्थान में क्रिकेट खेलने का मन कर रहा है।' इसके पहले भी सहवाग ने ऐसे कई मजेदार ट्वीट कर सोशल मीडिया में तूफान मचा रखा है।
यह भी पढ़ें- जब सहवाग ने 100 के नोट से की सच्चे प्यार की तुलना, बीवी जी को किया अनोखे अंदाज में विश
वीरू के ट्वीट का आजकल हर कोई दीवाना हैं। सहवाग ट्वीट से लेकर क्रिकेट कंमेंट्री तक अपने धूम मचा रहे हैं। उनकी कंमेंट्री लोगों को काफी पंसद भी आ रही है।
Source : News Nation Bureau