विराट कोहली ने रिंकू सिंह के पिता के निधन पर शेयर किया पोस्ट, बोले- 'आपको हमेशा हिम्मत मिले'

Virat Kohli on Rinku Singh father death: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया है, जिससे क्रिकेट के गलियारों में शोक का सन्नाटा पसर गया है. उनके निधन पर अब विराट कोहली ने भी शोक जाहिर किया है.

Virat Kohli on Rinku Singh father death: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया है, जिससे क्रिकेट के गलियारों में शोक का सन्नाटा पसर गया है. उनके निधन पर अब विराट कोहली ने भी शोक जाहिर किया है.

author-image
Sonam Gupta
New Update
virat kohli shares heart touching post on rinku singh father death

virat kohli shares heart touching post on rinku singh father death

Virat Kohli on Rinku Singh father death: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का 27 फरवरी की सुबह निधन हो गया है. उनके पिता का निधन तब हुआ, जब रिंकू भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा ले रहे थे. उनके पिता ने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में अंतिम सांस ली. वह काफी लंबे वक्त से स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे. अब विराट कोहली ने भी रिंकू के पिता के निधन पर पोस्ट शेयर किया है.

Advertisment

विराट कोहली ने किया पोस्ट

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता के निधन से पूरा क्रिकेट जगत शोक में डूबा हुआ है. लगातार सोशल मीडिया के जरिए क्रिकेटर्स शोक जाहिर कर रहे हैं और अब इसी कड़ी में विराट कोहली ने भी पोस्ट शेयर किया है.

विराट ने अपने पोस्ट में लिखा- रिंकू के पिता के निधन की खबर से बहुत दुख हुआ. इस मुश्किल समय में मेरी दिल से दुआएं और विचार आपके और आपके परिवार के साथ हैं. उनके आशीर्वाद से आपको हमेशा हिम्मत मिले. ओम शांति.

टीम को छोड़कर पिता के पास गए थे रिंकू सिंह

पिता का निधन जब हुआ, तब रिंकू सिंह टी-20 विश्व कप के लिए इंडियन टीम का हिस्सा थे.  चेन्नई के एमए ​​चिदंबरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले उन्हें अचानक टीम छोड़कर घर वापस जाना पड़ा था. तब उन्हें बताया गया था कि उनके पिता की तबीयत काफी बिगड़ गई है. हालांकि, अगले ही दिन वह लौट आए थे और टीम इंडिया से जुड़े थे. कल रिंकू सिंह जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच भी नहीं खेल पाए थे.

ये भी पढ़ें: फाफ डु प्लेसिस ने की भविष्यवाणी, बताया किन 2 टीमों के बीच खेला जाएगा टी-20 विश्व कप का फाइनल

Rinku Singh Virat Kohli
Advertisment